नारायणपुर, 28 जनवरी 2025// नगरीय निकाय स्थानीय निर्वाचन 2024-2025 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद नारायणपुर हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में सभी वार्डों में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को ईवीएम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी देना और उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। 27 जनवरी को वार्ड क्रमांक 1 और 2 तथा 28 जनवरी को वार्ड क्रमांक 3 और 4 में शिविर लगाए गए, जहां 200 से अधिक लोगों ने डेमो ईवीएम मशीन का उपयोग कर मतदान प्रक्रिया को समझा। इन शिविरों में नगर पालिका की टीम ने लोगों को मतदान की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया और डेमो मतदान करवाया। प्रत्येक वार्ड में निर्धारित समय पर आयोजन होगा, जहां लोग डेमो ईवीएम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया को समझ सकेंगे। शिविरों का आयोजन वार्ड स्तर पर ऐसे स्थानों पर किया जा रहा है, जो स्थानीय नागरिकों के लिए सुविधाजनक हैं।
29 जनवरी को वार्ड क्रमांक 5 सिंगोड़ीतराई आंगनबाड़ी के समीप प्रातः 11 से 1 बजे तक और वार्ड क्रमांक 6 बाजारपारा क्षत्रीय समाज भवन में दोपहर 3 से 5 बजे तक शिविर होंगे। 30 जनवरी को वार्ड क्रमांक 7 नंदी चौक के समीप प्रातः 11 से 1 बजे तक तथा वार्ड क्रमांक 8 महावीर मंदिर वार्ड बुधवारी बाजार में इसी समय पर शिविर आयोजित किया जाएगा। 31 जनवरी को वार्ड क्रमांक 9 जगदीश मंदिर वार्ड बुधवारी बाजार में दोपहर 3 से 5 बजे तक और वार्ड क्रमांक 10 मुरियापारा राधाकृष्ण मंदिर में प्रातः 11 से 1 बजे तक जागरूकता शिविर होंगे। 1 फरवरी को वार्ड क्रमांक 11 आश्रम वार्ड आंगनबाड़ी के पास दोपहर 3 से 5 बजे तक और वार्ड क्रमांक 12 माड़िनदेवी शीतला मंदिर के पास प्रातः 11 से 1 बजे तक शिविर होंगे। 2 फरवरी को वार्ड क्रमांक 13 कुम्हारपारा नाच मंडली में दोपहर 3 से 5 बजे तक तथा वार्ड क्रमांक 14 साकड़ीबेड़ा नाच मंडली में प्रातः 11 से 1 बजे तक आयोजन होगा। 3 फरवरी को अंतिम चरण में वार्ड क्रमांक 15 डुमरतराई नाच मंडली में प्रातः 11 से 1 बजे तक शिविर लगाया जाएगा।
Trending
- हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
- धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
- ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
- इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
- लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’
- विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
- पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
- प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन

