Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल
    राशिफल

    आज का राशिफल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष- आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आपके परिवार के बड़े सदस्य यदि आपको काम को लेकर कोई सलाह दें तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपको अपने घर-परिवार के मामले को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। यदि आपने किसी को कुछ कर्ज दिया था तो आप उसको आसानी से उतार सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा का साधन व्यय करेंगे।

    वृषभ- आज का दिन आपके लिए उम्मीदों से भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा काम मिलने से आपकी मेहनत अधिक रहेगी लेकिन आप उस काम में बिना सोचे समझे हाथ ना बढ़ाएं। आज आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।

    मिथुन- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी पुरानी देनदारियों को भी चुकता करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपने धन उधार लेने का सोचा है तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। काम के सिलसिले में आपको आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी सेहत संबंधित समस्याएं बढ़ेंगी, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगी।

    कर्क- आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए खुशियां लेकर आने वाला है। यदि आप किसी दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे थे तो आपको कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश करेंगे। आप अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देंगे। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मिलाने लेकर जा सकते हैं। आप मन में किसी के प्रति दुर्भावना ना रखें। किसी ने आपसे धन उधार लिया था तो वह आपको वापस दे सकता है।

    सिंह- आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में कुछ बदलाव हो सकते हैं। आपको अपनी अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन लेने की सोच सकते हैं। आपके पिताजी पारिवारिक बिजनेस को लेकर आपको कोई सलाह देंगे। आज आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें क्योंकि आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

    कन्या- आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। घर परिवार में लोग आपके कामों की तारीफ करेंगे। आपको अपने कामों को समय रहते निपटाने की कोशिश करनी होगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। आपके बॉस आपको काम को लेकर कोई सुझाव दे सकते हैं। आपके कामों को प्रोत्साहन मिलेगा। किसी धार्मिक आयोजन में आप सम्मिलित होंगे। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला समय रहते हल होगा।

    तुला- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। शौक मौज की चीजों पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। प्रेम में सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में कुछ नयापन रहेगा। आपके अधिकारी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी देंगे। आज आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में कोई झूठा आरोप लगा सकता है। यदि ऐसा हो तो आप भी अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं।

    वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्य में आपकी रुचि रहेगी। आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको आज अपने सहयोगियों की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी उन्हें सफलता मिलेगी।

    धनु- आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। आज आप आनंद में समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी से उधार के लेनदेन में पड़ने से बचना होगा और आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी किसी बात को लकर कार्यक्षेत्र में कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है।

    मकर- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अति उत्साहित होने से बचना होगा। कुछ नए कामों के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। आप बिजनेस में किसी दूसरे से सलाह ना करें। पारिवारिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं चल रही थीं तो वह भी दूर होंगी। भाई बहनों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु गुम हो गई थी तो वह आपको मिल सकती है। माता जी की सेहत में गिरावट आने से परेशान रहेंगे।

    कुंभ- आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी भी कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपका पूरा लाभ मिलेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, आपकी कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या बढ़ सकती है। आपकी लापरवाही के कारण आज कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है।

    मीन- आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप आवेश में आकर खर्च न करें क्योंकि लोग आपको बहकाने की कोशिश करेंगे। आज आपको कोई चोट लगने की संभावना है, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपके पड़ोस में कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य से आप धन संबंधित मदद मांगेंगे तो वह आपको मिल जाएगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर थोड़ा ध्यान देना होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    17 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

    September 17, 2026

    Rashifal 16 September 2026: कैसा रहेगा आज का दिन? जानें दैनिक राशिफल में

    September 16, 2026

    आज कुंभ राशि के जातकों का खर्च बढ़ेगा तो मेष वालों की फाइनेंशियल पोजिशन सही होगी

    September 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.