दुर्ग, 30 जनवरी 2025/जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 अंतर्गत नगर निगम दुर्ग अंतर्गत पार्षद पद के 04 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिये। जिसमें वार्ड क्रमांक 06 से राहुल कुमार अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 21 से मीरा सिंह, वार्ड क्रमांक 39 से हुमन लाल देशमुख और वार्ड क्रमांक 41 से अफीफा तैयबा के नाम शामिल है। इस प्रकार नगर निगम दुर्ग में महापौर के दो और पार्षद के 275 प्रत्याशी मैदान पर है। नगर पालिक निगम भिलाई, रिसाली एवं भिलाई-चरौदा में नामांकन वापसी निरंक रहा। नगर पालिका परिषद कुम्हारी में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बेबी ओमनारायण वर्मा तथा पार्षद पद के वार्ड क्रमांक 02 से राजकुमार चक्रधारी, वार्ड क्रमांक 10 ज्योति कुर्रे और वार्ड क्रमांक 23 से अशोक साहू ने अपना नामांकन वापस लिये। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद प्रत्याशी येवेन्द्र सोनकर ने नाम वापस लिया। नगर पालिका परिषद अहिवारा में अध्यक्ष पद प्रत्याशी माधव साहू ने नाम वापस लिया। इसी प्रकार नगर पंचायत धमधा अंतर्गत अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रेमलता यादव और श्वेता शर्मा नाम वापस लिये तथा पार्षद पद हेतु वार्ड क्रमांक 01 से दिनेश यादव और वार्ड क्रमांक 09 से कमलदेवी ताम्रकार ने नाम वापस लिये। नगर पंचायत पाटन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 से पार्षद प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर ने नाम वापस लिया। उतई नगर पंचायत में नामांकन वापसी निरंक रहा।
Trending
- धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
- कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
- सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
- राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
- क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
- मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
- विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
