दुर्ग, 30 जनवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन वर्ष 2024-25 में जिला दुर्ग अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 27 जनवरी 2025 से प्रारंभ हो गई है। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 03 फरवरी 2025 समय 10.30 बजे से 3.00 बजे तक निर्धारित है। जिला पंचायत सदस्य हेतु नामांकन जिला पंचायत भवन दुर्ग में एवं जनपद पंचायत सदस्य हेतु नामांकन विकासखण्ड मुख्यालय स्थित संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय दुर्ग/धमधा/पाटन में प्राप्त किया जा रहा है। पंच एवं सरपंच पद हेतु तीनों जनपद पंचायत क्षेत्र में विभिन्न सेक्टर/कलस्टर मुख्यालय प्राप्त किये जा रहे है। जिला पंचायत सदस्य के लिए आज 30 जनवरी 2025 को 05 नामांकन रिटर्निंग अधिकारी बजरंग कुमार दुबे के द्वारा प्राप्त किया गया।
इसी प्रकार जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत पंच पद हेतु 593 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, सरपंच पद हेतु 111 नामांकन पत्र प्राप्त हुए और जनपद सदस्य हेतु 15 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती मीना साहू एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी के द्वारा प्राप्त किये गये तथा जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत पंच पद हेतु 304 नामांकन पत्र प्राप्त किये गये, सरपंच पद हेतु 21 नामांकन पत्र प्राप्त किये, जनपद सदस्य हेतु 15 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी पंचराम सलामे एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा प्राप्त किये गये। जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत जनपद पंचायत क्षेत्र पंच पद हेतु 522 नामांकन पत्र प्राप्त किये है, सरपंच पद हेतु 114 नामांकन पत्र प्राप्त किये और जनपद सदस्य हेतु 17 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी तारसिंह खरे एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा प्राप्त किये गये हैं।
Trending
- हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
- धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
- ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
- इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
- लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’
- विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
- पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
- प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
