Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    • ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
    • इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
    • लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 
    • विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
    • पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
    • प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी को दिया गया प्रशिक्षण
    छत्तीसगढ़

    पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी को दिया गया प्रशिक्षण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग 30 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 के अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई, नगर पालिक निगम रिसाली, नगर पालिक निगम चरोदा, नगर पालिका परिषद कुम्हारी, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर, नगर पालिका परिषद अहिवारा, नगर पंचायत उतई, नगर पंचायत पाटन एवं नगर पंचायत धमधा निकायों में निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक-01 को आज बी.आई.टी. कालेज में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों ने अधिकारियों को निर्वाचन कार्य के दौरान उनके दायित्वों, तकनीकी जानकारी के साथ बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी।
    निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया में उपयोग में आने वाली सामग्रियों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन सबसे अधिक महत्वपूर्ण है तथा प्रशिक्षण के दौरान सबसे अधिक जानकारी ई.व्ही.एम. के संबंध में दी गई। प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी के समस्त कर्तव्य एवं अधिकार के साथ-साथ नियुक्ति से लेकर प्रशिक्षण, मतदान सामग्री प्राप्ति, मतदान केन्द्र व्यवस्था, मतदान, मतदान उपरांत सामग्री वापसी, कार्यमुक्ति तथा अन्य अपेक्षाओं का समावेश किया गया। है। मतदान मशीन ( इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन जिसे संक्षेप में ई.वी.एम. कहते हैं) में पृथक-पृथक दो यूनिट होते हैं। मतदान यूनिट एवं नियत्रंण यूनिट। मतदान यूनिट में मतपत्र (लेबल) स्थापित रहता है जिसमें महापौर/अध्यक्ष तथा पार्षदों के पदों के लिए निर्वाचन में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के नाम, फोटो एवं प्रतीक होते हैं।
    इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन दो यूनिट से बनी होती है, अर्थात् मतदान यूिनट तथा नियंत्रण यूनिट। ये दोनों यूनिट केबल द्वारा एक दूसरे से जुड़ी रहती है जब मशीन को चालू किया जाता है जिसका एक सिरा स्थायी रूप से बैलटे यूिनट से जुड़ा रहता है। मतदान यूनिट में निर्वाचन की विशिष्टियां, निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों का क्रम संख्यांक, नाम, फोटो और उन्हें आबंटित क्रमशः प्रतीकों से युक्त मतपत्र प्रदर्शित करने की व्यवस्था है। प्रत्येक अभ्यर्थी के नाम के सामने एक नीला बटन है इस नीले बटन को दबाकर मतदाता इच्छित अभ्यर्थी के लिए अपना मत अंकित कर सकता है।
    नियंत्रण यूनिट के सबसे ऊपरी भाग पर प्रदर्शन सेक्शन विभिन्न जानकारियां और मशीन में रिकार्ड किए गए आंकड़े प्रदर्शित करने की व्यवस्था है जैसे निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या, डाले गये कुल मतों की संख्या, प्रत्यके अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त मत इत्यादि। कैण्डिडेट सैट सेक्शन- प्रदर्शन भाग के नीचे, बैटरी लगाने के लिए एक कक्ष है जिससे मशीन चलती है, उसी के साथ विशिष्ट निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या सेट करने के लिए एक बटन है, इस बटन को ‘‘कैंड सैट‘‘ बटन कहा जाता है। कैंड सैट बटन के ऊपर डी.एम.एम. लगाने की जगह होती है। इन कक्षों से मिलकर बने नियंत्रण यूनिट के सम्पूर्ण भाग को ‘‘कैण्डिडेट सैट सेक्शन‘‘ कहा जाता है। रिजल्ट सेक्शन- कैंड सैट सेक्शन के नीचे रिजल्ट सेक्शन है। बैलेट सेक्शन- रिजल्ट सेक्शन के नीचे एक और कंपार्टमेंट है जिसमें दो बटन होते हैं। पहले पर टोटल लिखा है, दूसरे पर बैलेट लिखा है। ‘बैलेट बटन‘ दबाने से मत डाला जा सकता है। बैलेट बटन दबाने पर मत रिकार्ड करने के लिए बैलेट यूनिट तैयार हो जाती है तथा टोटल बटन दबाने पर इस स्थिति तक रिकार्ड किये गये मतों की संख्या जानी जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम

    May 11, 2026

    प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन

    May 11, 2026

    रायपुर: श्री नारायणा हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन और ऑर्थोपेडिक टीम का कमाल, युवक की बांह कटने से बचाई…

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.