रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित आर एच रिछारिया रिसर्च लैब का अवलोकन किया।
राज्यपाल डेका ने रिसर्च लैब के अवलोकन के दौरान इसके विभिन्न अनुभागों का भ्रमण किया और विद्यार्थियों व रिसर्च स्कॉलरों के साथ चर्चा की। उन्होंने लैब के माध्यम से कृषकों के कल्याण को समर्पित अनुसंधान कार्य और नवाचारों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। राज्यपाल ने चावल के इंडीजिनस किस्मों के बारे में भी जाना और छत्तीसगढ़ में इसको बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा। उन्होंने क्रॉप बायोफार्टिकेशन लैब के अवलोकन के दौरान संजीवनी राइस, जिंको राइस, न्यूट्री रिच राइस जीनोटाइप सहित असम से लाए बम्बू टिश्यू कल्चर को लेकर किए जा रहे नए प्रयोगों को देखा। इस दौरान राज्यपाल ने विश्विद्यालय के छात्र छात्राओं और देश भर से आए प्रशिक्षु विद्यार्थियों से भी आत्मीय चर्चा की। इस दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम और कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल भी मौजूद रहे।
Trending
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
- साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार

