Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
    • कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
    • सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
    • राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
    • क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
    • विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»प्रेक्षकों ने राजनीतिक दलों को दी चुनाव प्रक्रिया की जानकारी
    छत्तीसगढ़

    प्रेक्षकों ने राजनीतिक दलों को दी चुनाव प्रक्रिया की जानकारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीजापुर। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत सामान्य प्रेक्षक नीलम टोप्पो, व्यय प्रेक्षक आनंद राम रात्रे एवं रिटर्निंग अधिकारी जागेश्वर कौशल की उपस्थिति में नगरपालिका अध्यक्ष एवं पार्षद पद के अभ्यर्थियों की बैठक ली गई।
    बैठक में अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह का आबंटन किया गया बीजापुर नगरपालिका निर्वाचन में कुल 15 वार्डो में पार्षद एवं अध्यक्ष पद के लिए केवल राष्ट्रीय राजनीतिक दल इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी ही चुनाव लड़ रहे अतः इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ (पंजे का निशान) छाप एवं भारतीय जनता पार्टी को कमल छाप प्रदाय किया गया है।
    निर्वाचन के दौरान आदर्श आचरण संहिता लागू है। अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों पर भी लागू है। स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए आदर्श आचरण संहिता के पालन करने की अपील करते हुए आदर्श आचरण संहिता के दौरान किए जाने वाले दायित्वों का सूक्ष्मता पूर्वक जानकारी रिटर्निंग अधिकारी जागेश्वर कौशल द्वारा दी गई। वहीं बीजापुर नगरपालिका की जनसंख्या 50 हजार से कम होने पर राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन व्यय की सीमा 8 लाख रुपए निर्धारित की गई जिसके लिए व्यय प्रेक्षक द्वारा अभ्यर्थियों की व्यय का लेखा किया जाएगा। निर्वाचन व्यय के लिए दो बार अभ्यर्थी अथवा निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा 03 एवं 07 फरवरी को निर्वाचन व्यय का लेखा मिलान करने के लिए उपस्थित होने की बात कही। अभ्यर्थी के बैंक खाता की जानकारी लेखा रजिस्टर भरने दैनिक आय व्यय के लिए प्रारूप क सहित प्रारूप ख एवं ग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान अभ्यर्थियों को आचार संहिता, निर्वाचन व्यय हेतु दर सूची, व्यय संबंधी जानकारी, अभ्यर्थी पहचान पत्र सहित प्रचार-प्रसार हेतु अनुमति संबंधी प्रारूप एवं दस्तावेज प्रदाय किया गया।
    बैठक में बताया गया कि नगरपालिका का निर्वाचन में मतदान ईव्हीएम मशीन द्वारा की जाएगी। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए आयोग के निर्देशानुसार ईव्हीएम मशीनों का रेण्डमाईजेशन 04 एवं 06 फरवरी को की जाएगी तथा ईव्हीएम मशीन का कमिशनिंग का कार्य 07 फरवरी को किया गया।
    सामान्य प्रेक्षक नीलम टोप्पो ने राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए उनके मोबाईल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। अथवा सर्किट हाऊस मे उनके निवास पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 11 बजे एवं सायं 4 बजे से 5 बजे तक मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं।
    मास्टर ट्रेनर्स सीके रहंगडाले द्वारा ईव्हीएम मशीन का हैण्ड्सआन कराया गया जिसमें अभ्यर्थियों ने अपना वोट डालकर वोटिंग प्रक्रिया से अवगत भी हुए मास्टर ट्रेनर रहंगडाले द्वारा ईव्हीएम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कंट्रोल यूनिट बैंलेट यूनिट के कार्यो एवं मतदान की प्रक्रिया को बताया।
    बीजापुर नगरपालिका से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी – अध्यक्ष पद हेतु भारतीय जनता पार्टी से गीता सोम पुजारी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सुनीता जितेन्द्र हेमला चुनाव लड़ रही है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 01 से अरविंद पुजारी भाजपा, सदाशिव राना कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 02 से वर्षा कुंजाम कांग्रेस, यशोदा पैंकरा भाजपा, वार्ड क्रमांक 03 से हरिन्धर मांझी कांग्रेस, हितेश साहनी भाजपा, वार्ड क्रमांक 04 से बेनहूर रावतिया कांग्रेस, हरिश बेलसरिया भाजपा, वार्ड क्रमांक 05 से राधा लकड़ा भाजपा, शोशांति कुजूर कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 06 से स्मिता सत्येन्द्र पंत कांग्रेस, सुगन्ती चालकी भाजपा, वार्ड क्रमांक 07 से मुन्ना ताती भाजपा, सम्माराम हेमला कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 08 से बसंती लिंगम भाजपा, संगीता नाग कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 09 से भुवन सिंह चौहान भाजपा, राजीव सिंह कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 10 से बबीता झाड़ी कांग्रेस, धन लक्ष्मी झाड़ी भाजपा, वार्ड क्रमांक 11 से कलाम खान कांग्रेस, संजय कुमार रियानी भाजपा, वार्ड क्रमांक 12 से पुरूषोत्तम सल्लूर कांग्रेस, विक्रम कुमार दुधी भाजपा, वार्ड क्रमांक 13 से मुकेश राठी भाजपा, प्रवीण डोंगरे कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 14 से महेश बेलसरिया कांग्रेस, सत्यवती परतागिरी भाजपा एवं वार्ड क्रमांक 15 से अखलेश नाग कांग्रेस एवं पुरूषोत्तम भंडारी भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण

    August 7, 2026

    क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.