अम्बिकापुर। नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत आगामी 11 फरवरी को जिले के एक नगरपालिक निगम अंबिकापुर सहित दो नगर पंचायतों सीतापुर , लखनपुर में मतदान होगा । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों की कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर डॉ आरके मिश्रा, डॉ एन के पांडे द्वारा ईव्हीएम के माध्यम से डेमो दिखाकर वोट डालने की प्रक्रिया को समझाया गया।
कार्यशाला में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को मशीन की कार्य प्रणाली, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, कैंडिडेट सेक्शन, सुरक्षा उपायो व इसकी विश्वसनीयता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही यह भी बताया गया की जब मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र में जायेगा, तो उसे ईवीएम मशीन में दो भाग दिखाई देगा, जिसमे पहले भाग में महापौर /अध्यक्ष तथा दूसरा भाग पार्षद के लिए होगा। मतदान अधिकारी द्वारा वोटिंग के लिए अनुमति के बाद मतदाता द्वारा सफेद पार्ट में महापौर की बटन दबाने पर छोटी बीप , फिर गुलाबी पार्ट में पार्षद की बटन दबाने पर लंबी बीप आएगी तब मतदान पूरा होगा। इस अवसर पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का निराकरण भी किया गया। मीडिया प्रतिनिधियों ने ईव्हीएम के माध्यम से होने वाले मतदान को पूरी तरह सुरक्षित व पारदर्शी बताया।
Trending
- धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
- कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
- सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
- राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
- क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
- मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
- विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि

