रायपुर जिले में कुल 1290 मतदान केन्द्र में 2390 बैलेट यूनिट 1290 कंट्रोल यूनिट
रायपुर 03 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव के परिपेक्ष्य में कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में सामान्य प्रेक्षक इफ्फत आरा की उपस्थिति में ईवीएम का रेंडमाईजेशन हुआ। जिसमें सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत में कुल 240 वार्ड में कुल 1290 मतदान केन्द्र शामिल हैं। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र में 2390 बैलेट यूनिट एवं 1290 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व में 2140 बैलेट यूनिट और 610 कंट्रोल यूनिट रहेंगे।
नगर पालिक निगम रायपुर में 70 वार्ड में कुल 1095 मतदान केन्द्र हैं, यहां प्रति मतदान केन्द्र में 2 बैलेट यूनिट लगेगी। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र में 2190 बैलेट यूनिट एवं 1095 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व मंे1260 बैलेट यूनिट और 225 कंट्रोल यूनिट रहेंगे। नगर पालिका परिषद आरंग में 17 वार्ड में 25 मतदान केन्द्र हैं। यहां प्रति मतदान केन्द्र में 1 बैलेट यूनिट लगेगी। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र में 25 बैलेट यूनिट एवं 25 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व में 95 बैलेट यूनिट और 35 कंट्रोल यूनिट रहेंगे। नगरपालिका परिषद गोबरा-नवापारा में 21 वार्ड में 26 मतदान केन्द्र हैं। यहां प्रति मतदान केन्द्र में 1 बैलेट यूनिट लगेगी। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र में 26 बैलेट यूनिट एवं 26 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व में 114 बैलेट यूनिट और 44 कंट्रोल यूनिट रहेंगे। नगरपालिका परिषद तिल्दा में 22 वार्ड में 31 मतदान केन्द्र हैं। जिनसे 04 वार्ड के 05 मतदान केन्द्रों में 02 बैलेट यूनिट तथा अन्य मतदान केन्द्र में 1 बैलेट यूनिट लगेगी। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र 36 बैलेट यूनिट एवं 31 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व में 114 बैलेट यूनिट और 49 कंट्रोल यूनिट रहेंगे। नगरपालिका परिषद मंदिर हसौद में 20 वार्ड में 23 मतदान केन्द्र हैं। यहां प्रति मतदान केन्द्र में 1 बैलेट यूनिट लगेगी। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र 23 बैलेट यूनिट एवं 23 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व में 107 बैलेट यूनिट और 47 कंट्रोल यूनिट रहेंगे। नगरपालिका परिषद अभनपुर में 15 वार्ड में 15 मतदान केन्द्र हैं। यहां प्रति मतदान केन्द्र में 1 बैलेट यूनिट लगेगी। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र 15 बैलेट यूनिट एवं 15 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व में 75 बैलेट यूनिट और 35 कंट्रोल यूनिट रहेंगे।
इसी प्रकार नगर पंचायत कूरा, माना कैंप, खरोरा, समोदा, चंदखुरी में 15 वार्ड में 15 मतदान केन्द्र हैं। यहां प्रति मतदान केन्द्र में 1 बैलेट यूनिट लगेगी। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र 15 बैलेट यूनिट एवं 15 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व में 75 बैलेट यूनिट और 35 कंट्रोल यूनिट रहेंगे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे, डीआईओ पी.सी. वर्मा, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित संबंधित उपस्थित थे।
Trending
- विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
- वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
- ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
- डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
- Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
- महिलाओं के लिए फ्री बस योजना ; केरल के मंत्री सीपी जॉन के बयान पर बवाल
- बेंगलुरु में रोहित ने लगाई फांसी तो हमीरपुर में नंदिनी ने पी लिया तेजाब
- अमेरिका में गोमूत्र पर पेटेंट, वैज्ञानिकों ने मानी अद्भुत शक्ति

