धमतरी 03 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के व्यय संबंधी शिकायतों की निगरानी के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता गांधी के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला पंचायत धमतरी में व्यय मॉनिटरिंग नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जिसका हेल्पलाईन नंबर 07722-232560 है। उन्होंने प्राप्त शिकायतों की प्रस्तुति के लिए ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के लोखाधिकारी श्री सुकमन नेताम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सहयोग के लिए सेल का गठन भी किया गया है, जिसमें चार पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेश के तहत सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक सहायक ग्रेड 3 दिनेश साहू, डाटा एंट्री ऑपरेटर दिनेश साहू, दोपहर 12 से शाम छः बजे तक डाटा एंट्री ऑपरेटर मंजू सोनी, लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर कुमारी उषा सिन्हा, शाम 6 से रात 12 बजे तक डाटा एंट्री ऑपरेटर रोशन गंजीर, भूषण देवांगन और रात 12 से सुबह 6 बजे तक लेखापाल दीपक सोनी और सामाजिक अंकेक्षक डी.के.विश्वकर्मा की ड्यूटी लगाई गई है।
Trending
- धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
- कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
- सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
- राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
- क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
- मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
- विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
