दंतेवाड़ा, 03 फरवरी 2025। कार्यालय टेम्पल स्टेट मां दंतेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार आगामी 5 मार्च से 15 मार्च 2025 तक फागुन मंडई का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आवश्यक व्यवस्थाओं जैसे टेंट, लाइट डेकोरेशन एवं साउंड सिस्टम व्यवस्था, प्रचार-प्रसार हेतु आमंत्रण कार्ड, पोस्टर, फ्लैक्स प्रिंटिंग,खाद्यान्न सामग्रियों के संबंध में निविदा आमंत्रित किए गए है। उपरोक्त कार्यो के लिए निर्धारित प्रारूप में निविदा पत्र निर्धारित शर्तों के तहत कार्यालय टेम्पल एस्टेट दंतेवाड़ा से 14 फरवरी 2025 तक कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है। निविदा 15 फरवरी को समय प्रातः 11 बजे तक टेम्पल कार्यालय में जमा करना होगा। जिसे 15 फरवरी को समय दोपहर 12 बजे समिति के समक्ष खोला जावेगा। अंतिम निर्णय समिति के पास सुरक्षित होगा।
Trending
- हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
- धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
- ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
- इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
- लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’
- विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
- पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
- प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
