नारायणपुर, 03 फरवरी 2025// शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ग्रंथालय विभाग द्वारा बसंत पंचमी एवं माँ सरस्वती पूजनोत्सव के अवसर पर भव्य पुस्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पुस्तकों की प्रदर्शनी का उद्द्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.आर. कुंजाम तथा आईक्यूएसी प्रभारी आर. के. यादव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्र छात्राओं तथा महाविद्यालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने विषय से हटकर अन्य पुस्तकों का अध्ययन नियमित रूप से करने को कहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के लाइब्रेरियन संजय कुमार पटेल ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं को उनके कोर्स के अतिरिक्त ग्रंथालय में उपलब्ध अन्य प्रेरणादायक एवं प्रतियोगी पुस्तकों के बारे में अवगत कराना है। पुस्तकें हमें असफलताओं से प्रेरणा लेने और सही मार्ग दिखलाने में सहायक है। पुस्तकों के अध्ययन से हमारे मस्तिष्क में नए विचारों का आगमन होता है जो जीवन मे आने वाली परेशानियों तथा चुनौतियों का बिना डरे एवं घबराएं सामना करने की शक्ति प्रदान करती है। नियमित रूप से प्रेरणादायक पुस्तकों का अध्ययन हमारे मानसिक विकास तथा मस्तिष्क के सोचने, समझने और कार्यकुशलता में वृद्धि करने में सहायक है। पुस्तकें हमारे रोजमर्रा के जीवन मे होने वाले तनाव प्रबंधन में भी सहायक होती है। इस अवसर पर ग्रंथालय में सुधा मूर्ति, एपीजे अब्दुल कलाम, मुंशी प्रेमचंद, रवींद्रनाथ टैगोर, महात्मा गांधी, शिव खेड़ा, तुलसीदास जैसे लेखकों के साथ ही बस्तर की जनजातियों पर लिखित विशेष पुस्तकों तथा समय प्रबंधन, असफल होना जरूरी क्यो, प्रेरणादायक विचार और भौतिकी की रोचक बातें जैसी पुस्तकें प्रदर्शित की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याता डॉ वंदना नेताम, डॉ. लंकेश भैसारे, प्रीति पटेल, जसमान ब्रजेश, सुष्मिता सक्सेना और बुक लिफ्टर मेष राम ठाकुर तथा अंजली कांगे एवं अन्य छात्र छात्राएं तथा महाविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
- कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
- सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
- राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
- क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
- मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
- विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि

