दुर्ग, 3 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान दलों के अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी निर्वाचन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आज बी.आई.टी. कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी ने कहा है कि निर्वाचन में मतदान दायित्व को सहज एवं सरल तरीके से सम्पादित करने हेतु बारीकी से प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारी/कर्मचारियों से कहा कि मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दी जा रही ईव्हीएम मशीन की जानकारियों को अच्छे से समझें और किसी भी प्रकार की शंका हो, तो मास्टर ट्रेनर्स से बार-बार पूछें। किसी भी समस्या व शंका को दूर करने प्रशासन की टीम आपके साथ रहेगी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि निर्वाचन का कार्य गंभीरता एवं पारदर्शिता से जुड़ा होता है, इसलिए गलती की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, सहायक संचालक डॉ. पुष्पा पुरूषोत्तनम उपस्थित थीं।
Trending
- हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
- धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
- ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
- इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
- लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’
- विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
- पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
- प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन

