रायपुर 06 फरवरी 2025/ स्थानीय निकाय निर्वाचन 2025 के परिपेक्ष्य में आज रेडक्रास भवन के सभागृह में सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें रायपुर नगर निगग के चुनाव ड्यूटी लगे अधिकारी कर्मचारी शामिल थे। मास्टर टेनर ने बताया कि सेक्टर अधिकारी मतदान दल और रिटर्निग अधिकारी के बीच की कड़ी होती है। इनकी भूमिका को विस्तार से समझाया। आचार संहिता लागू होने से खत्म होने तक उनके दायित्व के जानकारी दी। उन्होने कहा कि सेक्टर अधिकारी मतदान केन्द्र के पहुंच की जानकारी हो उन्हे ईव्हीएम के संचालन की जानकारी हो ताकि वे इस प्रक्रिया को अच्छे से समझ सके। मास्टर टेनर अजीत हुडेंट ने बैलेट युनिट, कंट्रोल यूनिट की जानकारी देते हुए कमीशनिंग की जानकारी दी। रिटर्निंग अधिकारी कीर्तिमान सिंह राठौर ने कहा सभी सेक्टर अधिकारी अपने मतदान केन्द्र का दौरा कर यह सुनिश्चित कर लें कि मतदान केन्द्र तक पहुंचने पर कोई बाधा न हो। साथ मतदान केन्द्र में यह देखे कि वहां आवश्यक मूलभूत सुविधा पेयजल, प्रकाश शौचालय एवं रैम्प की व्यवस्था हो। इस बैठक में एआरओ सहित सभी सेक्टर अधिकारी उपस्थ्ति थे।
Trending
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
- राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
- कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
- अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
- MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

