जगदलपुर। भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सालेमेटा में रहने वाला युवक अपने घर से पैदल सामान लेने निकला, लेकिन एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी घटना में उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसे इलाज के लिए मेकाज में भर्ती किया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि सालेमेटा निवासी कमलेश यादव 26 वर्ष 5 फरवरी की शाम 7 बजे पैदल घर से कुछ दूर स्थित किराना दुकान में सामान लेने के लिए जा रहा था, कि अचानक से पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी थी। इलाज के दौरान मौत हो गई।
पेड़ से टकराई बाइक युवक की हुई मौत कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में रहने वाले किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय लखेश्वर 5 फरवरी को अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोटा की ओर जा रहा था कि अचानक रास्ते में पड़ने वाले जंगल के मोड़ में मोटरसाइकिल पेड़ से जा टकराई। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव लाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले डाक्टरों ने उसे कोंडागांव रेफर किया। मेकॉज में मौत हो गई।
Trending
- धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
- कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
- सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
- राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
- क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
- मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
- विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
