दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान से पहले ही भाजपा का खाता खुल गया है. दंतेवाड़ा जिले के 5 पंचायतों में निर्विरोध सरपंच बने हैं. ये सभी भाजपा समर्थित हैं. विधायक चैतराम अटामी और भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने सभी निर्विरोध बने सरपंचों को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी।
दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित ग्राम पंचायत नेलगोड़ा से सुखराम लेकामी, बुदपदर से घासीराम कश्यप ,चेरपाल से मुनी बाई कश्यप, कारली 2 से रीना कश्यप और हारला से शक्ति बेरला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए हैं।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है. इसके लिए नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रियाएं पूरी हो गई है. अब जोरों पर प्रचार चल रहा है. 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी को सरपंच, पंच, जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।
Trending
- धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
- कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
- सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
- राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
- क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
- मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
- विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि

