कलश स्थापित कर शत् प्रतिशत मतदान की ली शपथ
दुर्ग। नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत “जाबो कार्यक्रम” के तहत “जागो वोटर” अभियान के माध्यम से जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने निरंतर प्रयास जारी है। इसी कड़ी में मतदाताओं को अपने अधिकारों व मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने महिलाओं ने रंगों से और फूलों से रंगोली बनाकर शत् प्रतिशत् मतदान की शपथ ली और मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया।
रंगोली के जरिए उन्होंने प्रभावशाली तरीके से लोगों तक मतदान के प्रति प्रेरणा का संचार किया। इसके अलावा महिलाओं ने पारंपरिक रीति से कलश स्थापित कर जिले में निर्विघ्न निर्वाचन प्रक्रिया की कामना की। कलश स्थापना भारतीय संस्कृति में शुभ कार्यों की शुरुआत के प्रतीक के रूप में मानी जाती है। महिलाओं का यह उत्साहपूर्ण प्रयास सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है, साथ ही मतदान के महत्व को भी उजागर करता है।
Trending
- हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
- धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
- ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
- इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
- लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’
- विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
- पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
- प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन

