Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»निर्वाचन आयुक्त ने की मतदान पूर्व तैयारियों की समीक्षा
    छत्तीसगढ़

    निर्वाचन आयुक्त ने की मतदान पूर्व तैयारियों की समीक्षा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने रायपुर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार में समीक्षा बैठक ली। बैठक में चुनावी प्रक्रिया की सुचारू रूप से संचालन के लिए किए जा रहे व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई । राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह , नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप एवं सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद उपस्थित थे।
    निर्वाचन आयुक्त ने नगरीय निकायों एवं त्रि स्तरीय पंचायतों के मतदान केंद्रों, ईवीएम मशीनों की व्यवस्था, निर्वाचन प्रबंधन, सुरक्षा प्रबंधन, मतदान कार्मियो की उपलब्धता, ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग और मतदाता जागरूकता अभियानों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए।
    उन्होंने बताया कि इस चुनाव में मतदाता एक ही ईवीएम मशीन के माध्यम से दो बार वोट डालेंगे, एक महापौर/अध्यक्ष और दूसरा पार्षद के लिए। उन्होंने मतदाताओं को इस प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिए।
    उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए और किसी भी उल्लंघन की स्थिति में तत्काल कार्रवाई हो। साथ ही, मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को समन्वय से काम करने के विशेष निर्देश दिए गए। निर्वाचन आयुक्त ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में बनाए गए स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया और मतदान सामग्री वितरण एवं मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को मशीनों की कमीशनिंग, सुरक्षा, व्यवस्था, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेकर निर्देशित किया।
    रायपुर जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे ने बताया कि जिले के 11 नगरीय निकायों में कुल 11 लाख अड़सठ हजार 373 मतदाता है तथा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु 7 लाख 16 हजार 277 मतदाता है। जिले के नगरीय निकायों में 1221 मूल मतदान केन्द्र तथा 69 सहायक मतदान केन्द्र, इस प्रकार कुल 1290 मतदान केन्द्र है। इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु 1374 मूल मतदान केन्द्र तथा 04 सहायक मतदान केन्द्र, इस प्रकार कुल 1378 मतदान केन्द्र है। उन्होंने बताया कि मतदान दलों, सेक्टर ऑफिसर तथा कमिंशनिग टीम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वितरण वापसी टीम को प्रथम प्रशिक्षण दे दिया गया है तथा दिनांक 09 फरवरी को द्वितीय प्रशिक्षण दिया जायेगा।
    राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाएं।
    इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर कीर्तिमान सिंह राठौर, आरटीओ आशीष देवांगन, अपर कलेक्टर श्रीमती निधि साहू, श्रीमती अभिलाषा पैकरा, एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला, कीर्तन राठौर सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम

    May 9, 2026

    आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.