बीजापुर। बीजापुर जिले में शहीद जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम रवाना किया गया है। वहां पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ जवानों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
डीजीपी अरुण देव गौतम ने कहा कि, डीआरजी के बहादुर जवान नरेश ध्रुव और एसटीएफ के जवान वासित रावटे को श्रद्धांजलि दी गई। इन जवानों ने बड़े ऑपरेशन में अपनी महती भूमिका निभाई। मुठभेड़ में हमें बड़ी सफलता मिली, जिसमें 31 नक्सली मारे गए। इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया बेहद दुर्गम स्थल है वहां पर घुसकर उन्होंने नक्सलियों को घेरा। उनकी वीरता और शहादत साथी जवानों को प्रेरणा देगी।
जब तक हथियार बंद नक्सली घूमते रहेंगे तब तक मिशन जारी रहेगा : DGP गौतम
डीजीपी अरुण देव गौतम ने आगे कहा कि, बहुत बड़ी सफलता मिली है। नेशनल पार्क एरिया जो निर्जन और दुर्गम स्थान है वहां पर जाकर 31 नक्सलियों को ढेर किया गया, यह बड़ा बहुत ऑपरेशन था। आने वाले दिनों में ऑपरेशन और भी तेज किया जाएगा। जब तक हथियार बंद नक्सली इलाके में घूमते रहेंगे हमारा मिशन जारी रहेगा।
हिड़मा के पूवर्ती गांव के बाद अबूझमाड़ के इलाके को नक्सलियों का गढ़ माना जाता था लेकिन जवानों ने उन जगहों पर कैंप खोल लिए। इससे नक्सलियों ने अपना नया ठिकाना ढूंढा और इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में अपना डेरा जमाया हुआ था। अब हमारे जवान वहां तक भी पहुंच चुके हैं। इस तरह से बस्तर में नक्सलियों के छिपने के लिए अब कोई जगह नहीं बची है।
मुठभेड़स्थल से कई हथियार बरामद किया गया है, जिनमें नए तरह के हथियार भी शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि, नक्सलियों के हर हरकत का जवाब हमारे पास है। चाहे सुरंग में हथियार या बम बनाने की बात हो या फिर बड़े हमले की साजिश। हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।
Trending
- धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
- कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
- सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
- राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
- क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
- मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
- विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
