Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
    • कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
    • सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
    • राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
    • क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
    • विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»नगरीय निकाय चुनाव के लिए रवाना हुए मतदान दल
    छत्तीसगढ़

    नगरीय निकाय चुनाव के लिए रवाना हुए मतदान दल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरिया। कोरिया जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के नगर पंचायत पटना में होने वाले 11 फरवरी को मतदान के लिए सोमवार को मतदान दलों को रवाना किया गया।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के निर्देश पर मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए शासकीय कन्या हाईस्कूल पटना को स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहां से मतदान दलों को कड़ी सुरक्षा के बीच भेजा गया।
    15 मतदान केंद्र, दो आदर्श केंद्र
    नगर पंचायत पटना में कुल 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से दो आदर्श मतदान केंद्र हैं। मतदान दलों को चुनाव सामग्री का वितरण सोमवार सुबह ही कर दिया गया, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    125 अधिकारी-कर्मचारी तैनात, चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
    चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए 125 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक बूथ पर तीन पुलिस जवान तैनात रहेंगे, जो मतदान केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखेंगे।
    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए रिजर्व बल, बलवाडील दल और तीन पेट्रोलिंग गाड़ियाँ तैनात रहेंगी। इसके अलावा, त्वरित प्रतिक्रिया टीम (फत्ज्) भी पूरी तरह से सतर्क रहेगी, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता दी जा सके।
    मतदान दलों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    मतदान दलों को उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी.डी. मंडावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत पटेल, एसडीएम बैकुंठपुर श्रीमती दीपिका नेताम, रिटर्निंग अधिकारी उमेश पटेल, डीएसपी श्याम मदुलकर एवं राजेश साहू सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
    प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि मतदाता निर्भीक और निष्पक्ष रूप से अपने मतदान अधिकार का प्रयोग कर सकें। बता दें नगर पंचायत पटना में ईवीएम के माध्यम से मतदान होना है। लगातार मतदान केंद्रों में इसका परीक्षण व प्रदर्शन किया गया था ताकि मतदाताओं को मतदान करने में कोई भी परेशानी का सामना करना न पड़े।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण

    August 7, 2026

    क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.