जगदलपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिस एस ने सोमवार को नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत नगर पंचायत बस्तर के अंतर्गत मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करवाने के लिए मतदान दलों को ईव्हीएम सहित मतदान सामग्री वितरण का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने इस दौरान स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा मतगणना केन्द्र में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में बनाये गए स्ट्रांग रूम और वितरण केन्द्र का भी निरीक्षण कर मतदान दलों को मतदान सामग्री प्रदाय, परिवहन एवं सामग्री जमा करने की व्यवस्था का संज्ञान लिया। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण वर्मा, एसडीएम एआर राणा सहित निर्वाचन दायित्व से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Trending
- धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
- कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
- सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
- राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
- क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
- मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
- विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
