Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…
    • पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…
    • चुनाव : मुफ्त बांट से पिसती है अर्थव्यवस्था
    • एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर…
    • असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…
    • 19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…
    • बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी
    • ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»मामूली विवाद पर पदक विजेता पावर लिफ्टर की गोली मारकर हत्या
    राष्ट्रीय

    मामूली विवाद पर पदक विजेता पावर लिफ्टर की गोली मारकर हत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोनीपत । हरियाणा में सोनीपत के प्रगति नगर में गली में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए झगड़े में राष्ट्रीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता के रजत पदक और राज्य बेंच प्रेस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता 20 वर्षीय वंश की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वंश अपनी परिचित युवती के घर डाटा केबल लेने आया था।
    पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। पड़ोसी व उसके परिजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलरूप से गांव सरगथल हाल ककरोई रोड स्थित विकास नगर निवासी वंश दूरस्थ शिक्षा निदेशालय से स्नातक की डिग्री कर रहे थे।
    वह द्वितीय वर्ष के छात्र थे, साथ ही विकास नगर में ही दूध की डेयरी चलाते थे। वह बेंच प्रेस में राष्ट्रीय स्तर के पावर लिफ्टर थे। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्रगति नगर में अपने साथ जिम करने वाली युवती के साथ घर गए थे।
    बताया जा रहा है कि वह युवती के पास डाटा केबल लेने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक को युवती के घर के पास खड़ा किया था। इसी दौरान युवती के पड़ोस में रहने वाला कुलदीप कार लेकर वहां आ गया था। कार को पार्किंग करने के दौरान गली में खड़ी बाइक बाधा बन रही थी।
    बताया जा रहा है कि इस पर वंश मलिक, परिचित युवती व अन्य घर के बाहर आ गए। इसी बीच कुलदीप ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके हाथापाई हो गई। कुलदीप के परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए।
    पड़ोसी ने पिस्टल से बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
    आरोप है कि गुस्से में आकर कुलदीप पिस्तौल लेकर आया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। उसने वंश को पांच गोलियां मारीं। दो पेट, एक चेहरे, सीने व कमर में लगी बताई जा रही है। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। वंश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
    डीसीपी नरेंद्र सिंह कादियान, एसीपी राहुल देव, स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ व सिटी थाना प्रभारी महेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए हैं।
    पुलिस ने मामले में युवक के चाचा ब्रजेश के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक के पिता की तबीयत खराब होने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वारदात के बाद उन्हें घर लाया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “मैं इस्तीफा नहीं दूंगी”, हार के बाद ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से किया इनकार

    May 6, 2026

    बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…

    May 5, 2026

    निशांत कुमार की ‘सद्भाव’ यात्रा, बिगड़ रहा जदयू का आपसी प्रेम?…

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.