Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    • ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
    • इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
    • लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 
    • विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
    • पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
    • प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»आस्था और रानू ने पहली बार किया मतदान
    छत्तीसगढ़

    आस्था और रानू ने पहली बार किया मतदान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांकेर। नगरीय निकाय आम निर्वाचन के तहत 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतदान प्रारंभ हो गया। इसी क्रम में कांकेर नगर के माहुरबंदपारा वार्ड स्थित आदर्श मतदान केन्द्र में पहली बार मतदान करने कु. आस्था नेताम और कु. रानू गुप्ता पहुंची थी। मतदान करने के बाद उन्होंने पूरे उत्साह के साथ बताया कि वे ’’फर्स्ट टाइम वोटर’’ हैं तथा नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार वोट करने आई हैं। कु. आस्था ने यह भी बताया कि वह शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय जगदलपुर में सिविल ब्रांच के साथ अध्ययनरत हैं और मतदान के प्रति जागरूकता और अपने पसंदीदा अभ्यर्थी का चयन करने वह कांकेर आई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक-एक वोट अमूल्य है, जो भविष्य की दशा और दिशा को तय करता है। इसी तरह 18 वर्षीय कु. रानू गुप्ता ने बताया कि वह भी पहली बार वोट करने यहां आई हैं और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से प्रभावित होकर उन्होंने आज सुबह मतदान किया।
    भंडारीपारा की फूलबासन और जयलाल ने व्हीलचेयर पर बैठकर किया मतदान
    शहर के कन्या हाई स्कूल मांझापारा के मतदान केन्द्र में भंडारीपारा निवासी 89 वर्षीया फूलबासन बाई अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंची थी। उन्होंने बताया कि चाहे विधानसभा चुनाव हो, लोकसभा चुनाव हो या नगरीय निकाय, हर बार वह अपना वोट देती हैं। लगभग 09 दशक की आयु पूर्ण कर चुकीं श्रीमती फूलबासन ने यह भी कहा कि हर बार की तरह इस बार भी बिना किसी के प्रलोभन या बातों में आए वह अपनी पसंद के अभ्यर्थी को वोट दिया। उन्होंने बताया कि उनकी उम्रदराजी इसमें बाधा नहीं बनती। इसी तरह अघननगर वार्ड के शहीद रामकुंवर कन्या शाला मतदान केन्द्र में वोट देने पहुंचे 72 वर्षीय जयलाल यादव को स्काउट गाईड्स के द्वारा व्हील चेयर पर बैठाकर मतदान कराया गया। जयलाल ने कहा कि स्थानीय निकाय के निर्वाचन में वह वोट डालने पहुंचे हैं और अपनी पसंद के अभ्यर्थी को आज वोट दिया। इसके अलावा माहुरबंदपारा वार्ड मतदान केन्द्र में माधवसिंह ठाकुर अपनी पत्नी श्रीमती लेमन ठाकुर दम्पति ने बूथ पहुंचकर एक साथ मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया।
    मां-बेटे ने एक साथ किया मतदान
    इसी तरह माहुरबंदपारा स्थित आदर्श मतदान केन्द्र में युवा मतदाता विक्की सोनी ने अपनी मां के साथ मतदान केन्द्र पहुंचकर ईव्हीएम मशीन के जरिए अध्यक्ष और पार्षद के लिए बटन दबाकर वोट दिया।
    मतदाता मित्रों ने निभाई अहम भूमिका
    मतदान केन्द्रों में वोट करने पहुंचे मतदाताओं की सुविधाओं को लेकर मतदाता मित्र काफी सजग और सक्रिय नजर आए। नगर के प्रत्येक मतदान केन्द्र में बुजुर्ग, निःशक्त, बीमार और कमजोर मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता मित्र के तौर पर स्काउट गाईड्स एवं कैडेट्स की तैनाती की गई है। मतदाता मित्रों के द्वारा बुजुर्गों एवं निःशक्त मतदाताओं को व्हीलचेयर पर बिठाकर उन्हें प्राथमिकता के क्रम में मतदान कराया गया। इसके अलावा मतदाता सूची में भाग संख्या, नाम और सरल क्रमांक ढूंढने तथा कतार में लगे मतदाताओं को पानी पिलाने जैसे सेवा के कार्य स्काउट गाईड्स के द्वारा किया गया, जिसकी सराहना मतदाताओं ने भी की। इसके अलावा आदर्श मतदान केन्द्रों में प्रतीक्षालय, सेल्फी जोन, प्राथमिक उपचार केन्द्र सहित विभिन्न प्रकार की व्यवस्था की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम

    May 11, 2026

    प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन

    May 11, 2026

    रायपुर: श्री नारायणा हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन और ऑर्थोपेडिक टीम का कमाल, युवक की बांह कटने से बचाई…

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.