जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलुपर जिले में एक ट्रेवलर को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग टक्कर के बाद चकनाचूर हुए ट्रेवलर में फंसे हुए हैं। वे गंभीर रूप से घायल हैं, उसने बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, हादसा जबलपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सुबह करीब नौ बजे बजे हुआ। सीमेंट से भरा ट्रक जबलपुर से कटनी की ओर जा रहा था, इस दौरान उसने लोगों से भरी ट्रैवलर को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी संपत उपाध्याय और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस के जवानों ने ट्रैवलर में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। ट्रैवलर में सवार भी लोग आंधप्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। यह प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए आए थे। वहां से वापस घर लौटने के दौरान उनकी ट्रेवलर हादसे का शिकार हो गई।
Trending
- गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
- कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
- निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
- शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
- अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
- कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
- पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
- कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
