मथुरा। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को महाकुंभ से लौट रही एक डबल डेकर बस ने एक अन्य खड़ी बस को टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि जो बस खड़ी थी वह भी प्रयागराज में महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही थी। यह बस भी डबल डेकर थी।
खड़ी बस के बाहर उतरे दो यात्री दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे के अनुसार, दुर्घटना तब हुई जब महाकुंभ से लौट रही एक बस में एक्सप्रेसवे पर तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और किसी को कल-पुर्जे लाने के लिए भेज दिया।
उन्होंने बताया कि प्रयागराज से लौट रही एक अन्य डबल डेकर बस एक कार से आगे निकलने की कोशिश में खड़ी बस से टकरा गई। राया पुलिस थाने के प्रभारी अजय किशोर ने बताया कि मृतकों की पहचान दिल्ली के नवादा निवासी परमानंद (68), गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी निवासी राजकुमार (50) और मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी अमित मिश्रा (23) के रूप में हुई है। मामूली रूप से घायल लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 16 अन्य का विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।
Trending
- गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
- कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
- निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
- शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
- अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
- कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
- पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
- कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
