रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 173 नगरीय निकायों के लिए आज एक चरण में मतदान हो रहा है। लोकतंत्र के महापर्व में हर नागरिक की भागीदारी अहम होती है। महासमुंद के वार्ड क्रमांक 27 की दिव्यांग मतदाता उषा बाई कन्नौजे ने मतदान कर समाज को जागरूकता का संदेश दिया।
उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला गुडरुपारा स्थित मतदान केंद्र में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उषा बाई दिव्यांग होने के बावजूद पूरे उत्साह से मतदान केंद्र तक पहुंचीं और मतदान किया। मतदान केंद्र में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी मदद की और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मतदान करने की सुविधा दी।
मतदान के बाद उषा बाई ने कहा, ‘‘मतदान हर नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। मैं सभी से अपील करती हूं कि वे अपने वोट का उपयोग अवश्य करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। उनके इस जज्बे को देखकर अन्य मतदाता भी प्रेरित हुये । प्रशासन की ओर से भी दिव्यांग मतदाताओं को सहायता प्रदान करने के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई है, ताकि वे बिना किसी कठिनाई के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
Trending
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
- रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
- डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
- विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
- वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
- ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
- डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
- Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
