Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने सांसद बृजमोहन ने लोकसभा में उठाई आवाज
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने सांसद बृजमोहन ने लोकसभा में उठाई आवाज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप्स को सशक्त बनाने और उन्हें वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में आवाज उठाई। उन्होंने क्रेडिट गारंटी योजना (CGSS) और स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना (SISFS) के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर देते हुए सरकार से आग्रह किया कि इन योजनाओं की पहुंच प्रदेश के उद्यमियों तक व्यापक रूप से सुनिश्चित की जाए।
    वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने जानकारी दी कि 31 दिसंबर 2024 तक SISFS योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि के साथ 18 स्टार्टअप्स को चयनित किया गया है। साथ ही, DPIIT (उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग) द्वारा राज्य में 1,736 स्टार्टअप्स को मान्यता दी गई है, जिससे 16,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित किए गए हैं।
    स्टार्टअप्स के लिए जागरूकता और सहयोग बढ़ाने पर जोर
    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप योजनाओं की जानकारी और पहुंच को बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा, “हमारे राज्य के नवोद्यमियों को इन योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रमों, क्षमता निर्माण कार्यशालाओं और प्रभावी निगरानी तंत्र की जरूरत है, ताकि स्टार्टअप्स की प्रगति का आकलन कर आवश्यक सुधार किए जा सकें।”
    जितिन प्रसाद ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत विभिन्न आउटरीच और जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। इसमें इकोसिस्टम का विकास, क्षमता निर्माण और अंतरराष्ट्रीय संपर्क जैसी पहलें शामिल हैं, जिससे छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स को भी लाभ मिलेगा।
    स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार नीति निर्माण की मांग
    सांसद अग्रवाल ने सरकार से आग्रह किया कि वह राज्य के स्टार्टअप्स की चुनौतियों का मूल्यांकन करे और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि उद्यमिता को बढ़ावा देने और अधिक रोजगार सृजन के लिए नीति-निर्माण में स्थानीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
    छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप्स को मजबूती देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर जोर देते हुए सांसद अग्रवाल ने सरकार से इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम

    May 9, 2026

    आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.