रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों समेत सभी 167 नगरीय निकायों में मतदान संपन्न हो गया है। मतदान का समय शाम 5 बजे समाप्त हो गया, लेकिन कई केंद्रों पर लाइन में लगे मतदाताओं को वोट डालने का अवसर दिया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शाम 4 बजे तक 66% मतदान दर्ज किया गया था, जबकि अनुमान लगाया जा रहा है कि अंतिम आंकड़ा 70% से अधिक पहुंच सकता है।
कम मतदान वाले जिलों में राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर शामिल
मतदान के जिलावार आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक मतदान रायगढ़ जिले में हुआ, जहां लगभग 71% लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके विपरीत, प्रदेश के सबसे जागरूक और शैक्षणिक रूप से उन्नत जिलों में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया।
राजधानी रायपुर में शाम 4 बजे तक मात्र 47% और बिलासपुर में 48% मतदान हुआ। यह दोनों जिले पहले भी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कम मतदान के लिए चर्चा में रहे हैं।
चुनाव आयोग द्वारा जल्द ही आधिकारिक और अंतिम मतदान प्रतिशत जारी किया जाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
- रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
- डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
- विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
- वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
- ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
- डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
- Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
