रायपुर, 12 फरवरी 2025। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में बॉडी बिल्डर्स के विश्व तथा एशिया चैम्पियनशिप में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की।
बॉडी बिल्डर्स के वर्ल्ड चैम्पियनशिप में अंबिकापुर के अशोक बेहरा ने स्वर्ण पदक, साउथ एशिया चैम्पियनशिप में बिलासपुर के आनंद राव ने रजत पदक प्राप्त किया। इसी तरह दिव्यांग खिलाड़ी राजनांदगांव के महेन्द्र यदु और रायपुर के ई.शिवा मिस्टर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता के विजेता बने।
राज्यपाल श्री डेका ने इन सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की और आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश एवं देश का नाम रौशन करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के पदाधिकारी अभिषेक वर्मा, अरविन्द सिंह, महेन्द्र तेकाम और राजशेखर राव उपस्थित थे। उन्होंने श्री डेका को आगामी माह बिलासपुर में आयोजित होने वाले जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित भी किया।
Trending
- चिदंबरम मंदिर के पीछे क्यों पड़ी तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी मंदिर को कब्जे में क्यों लेना चाहती?
- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन
- छत्तीसगढ़: 97 जुआरियों से 2.7 लाख जब्त… अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार…
- छत्तीसगढ़:दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत…
- नवजोत सिंह सिद्धू के घर आए किन्नर, पोती आर्या को दिया आशीर्वाद…
- दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें…
- वाराणसी में एक हफ्ते रहने के बाद एक विदेशी युवती ने बताया कि काशी की गलियों में शवयात्राएं देखकर मौत को लेकर उसकी सोच बदल गई…
- तबीयत खराब होने की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने दी दीपावली पर बधाई… बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट…
