रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से बुधवार को राजभवन में बॉडी बिल्डर्स के विश्व तथा एशिया चैम्पियनशिप में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने मुलाकात की।
बॉडी बिल्डर्स के वर्ल्ड चैम्पियनशीप में अंबिकापुर के अशोक बेहरा ने स्वर्ण पदक, साउथ एशिया चैम्पियनशिप में बिलासपुर के आनंद राव ने रजत पदक प्राप्त किया। इसी तरह दिव्यांग खिलाड़ी राजनांदगांव के महेन्द्र यदु और रायपुर के ई.शिवा मिस्टर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता के विजेता बने।
राज्यपाल डेका ने इन सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की और आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश एवं देश का नाम रौशन करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के पदाधिकारी अभिषेक वर्मा, अरविन्द सिंह, महेन्द्र तेकाम और राजशेखर राव उपस्थित थे। उन्होंने डेका को आगामी माह बिलासपुर में आयोजित होने वाले जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप के लिए बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित भी किया।
Trending
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
- रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
- डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
- विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
- वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
- ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
- डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
- Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
