मंदसौर 15 फरवरी 2025। मध्य प्रदेश के मंदसौर और रतलाम के लोगों से भरी एक बस राजस्थान के कोटा के पास हादसे का शिकार हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर हुआ। श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में पति-पत्नी सहित 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। घायलों को कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा गुरुवार सुबह सिमलिया (कोटा) इलाके के कराड़िया के पास हुआ। श्रद्धालु महाकुंभ (प्रयागराज) से मंदसौर (मध्य प्रदेश) लौट रहे थे।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

