लखनऊ 15 फरवरी 2025। यूपी की राजधानी लखनऊ के पारा स्थित बुद्धेश्वर में एक शादी समारोह के दौरान बुधवार रात एमएम मैरिज लॉन में अचानक एक तेंदुआ घुस आया, जिससे वहां भगदड़ और अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक व्यक्ति दूसरी मंजिल से कूदकर घायल हो गया, जबकि वन विभाग की टीम पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसमें एक अधिकारी सहित कई लोग घायल हो गए।
रात करीब 10:30 बजे शादी समारोह के दौरान दीपक नामक व्यक्ति किसी काम से लॉन की दूसरी मंजिल पर गए, जहां अचानक उन्होंने तेंदुए को देख लिया। घबराहट में उन्होंने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
शादी समारोह की लाइव वीडियोग्राफी हो रही थी, जो एक स्क्रीन पर प्रसारित की जा रही थी। अचानक स्क्रीन पर तेंदुए की झलक दिखते ही वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए और चारों ओर चीख-पुकार मच गई।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

