दिल्ली-एनसीआर में सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के साथ ही लोगों ने तेज आवाज भी सुनाई दिए जाने का दावा किया है। लोगों को शुरु में ऐसा लगा कि कहीं कुछ जोर का धमाका हुआ है। इस कारण आवाज के साथ जमीन और इमारत हिली है। कुछ देर बाद लोगों को अहसास हुआ कि ये भूकंप के झटके थे।
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.0 आंकी गई है। इस भूकंप का केंद्र जमीन से मात्र 5 किलोमीटर अंदर धौला कुआं के दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज के पास रहा है। जो कि अरावली की पहाड़ियों से जुड़ा हुआ क्षेत्र है। जहां जमीन की सतह से महज 5 किलोमीटर नीचे ये हलचल हुई है। जमीन के नीचे प्लेटों की हलचल की वजह से शायद लोगों को ये आवाजें सुनाई दी हैं।
कम तीव्रता फिर क्यों तेज कांपी धरती?
माना जा रहा है कि दिल्ली में ये पहली बार है, जब भूकंप का केंद्र दिल्ली रहा है। इसकी गहराई भी मात्र जमीन के अंदर 5 किलोमीटर थी। इस वजह से कम तीव्रता के चलते भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इस कारण लोगों की आवाज सुनाई दी होगी।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

