गरियाबंद 19 फरवरी 2025/ राजिम कुंभ कल्प मेला के मुख्य मंच पर 20 फरवरी गुरुवार को उत्तर रामायण पर आधारित लाइट एंड साउंड शो (मनोरमा इंप्रेशन, नितिन दत्तात्रेय बनसोड) का कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेगा। इसके अलावा मंच पर महादेव हिरवानी की टीम द्वारा लोककला मंच की शानदार प्रस्तुति होगी। लेवेंद्र चंद्राकर और नारायण पचपेड़िया द्वारा लोक कलामंच से छत्तीसगढ़ की गौरव गाथा बताएंगे।
12 बजे से शांम 5 बजे तक सांस्कृतिक मंच पर रामेसर गंधर्व की नाचा पार्टी, शंभुराम टोंनडरे की टीम सतनाम भजन, विश्वास गीत गजल, अरुण निर्मलकर की मंडली द्वारा जस झांकी, धाम सिंग की टीम लोक कला मंच की प्रस्तुति देंगे। कौशल्या बाई साहू सुवा नृत्य, वेदकुमारी द्वारा पंडवानी, प्राची निगम कत्थक नृत्य, महेश पाल भजन संध्या, दिलीप नवरत्न की टीम लोककला मंच की झमाझम प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
Trending
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
- राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
- कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
- अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
- MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

