वाराणसी। लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के सरोखनपुर अंडर पास पर भीषण हादसा हुआ। दो वाहनों की भिड़ंत में टाटा सूमो में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी घटना के समय एक बस ट्रेलर से भिड़ गई। इस हादसे में बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद एक और श्रद्धालु की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। ऐसे में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। बस में सवार सभी लोग दिल्ली के बताए जा रहे हैं, जो चित्रकूट से प्रयागराज होकर वाराणसी दर्शन के बाद अयोध्या जा रहे थे। वहीं सूमो सवार सभी झारखंड के हैं, जो वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे।
पहली घटना में झारखंड से 11 दर्शनार्थियों को लेकर निकली सूमो जे एच 02 ए एक्स 1652 काशी विश्वनाथ दर्शन के बाद राम लला का दर्शन करने अयोध्या जा रही थी। रात लगभग डेढ़ बजे के करीब सरोखनपुर गांव स्थित अंडर पास पुल से 200 मीटर आगे बढ़ी थी, कि किसी अज्ञात बड़े वाहन ने बगल से टक्कर मार दी।
हादसे में सूमो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिला, एक पुरुष व एक लगभग 5 वर्षीय बच्चा था। 60 वर्षीया कांति देवी, 20 वर्षीय नितेश निवासी कटसारा शूल झारखंड व चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस राहत कार्य में जुटकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

