नई दिल्ली । भाजपा ने शालीमार बाग से जीत दर्ज की रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना है। कई दिनों से इसकी चर्चा चल रही थी कि रेखा गुप्ता को ही नया सीएम बनाया जा सकता है, अब इस खबर पर आधिकारिक तौर पर मुहर लग चुकी है। गौरतलब है कि आज आरएसएस ने भी बीजेपी को दिल्ली के नए सीएम के लिए रेखा गुप्ता का नाम सुझाया था।
बीजेपी के दोनों पयर्वेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ ने रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दिया है। पयर्वेक्षकों ने बीजेपी के सभी विधायकों से एक-एक करके बात की इसके बाद यह फैसला लिया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। कार्यक्रम के संबंध में सभी तैयारियां संपन्न हो चुकी हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भी दिल्ली पुलिस सहित अधर्सैनिक बलों के जवान कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगे। जांच पड़ताल के बाद ही कार्यक्रम में लोगों को अंदर जाने की इजाजत दी जाएगी।
इसके अलावा भाजपा ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को दिल्ली का नया डिप्टी सीएम चुना है। इसके अलावा भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा स्पीकर पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

