Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    • नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध युवक…
    • बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र
    • अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार…
    • उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बिलासपुर: पेट दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला को लगाया अबॉर्शन इंजेक्शन, गर्भपात से परिजनों का हंगामा
    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर: पेट दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला को लगाया अबॉर्शन इंजेक्शन, गर्भपात से परिजनों का हंगामा

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    अबॉर्शन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सिम्स में लापरवाही: गलत इंजेक्शन से गर्भपात, परिजनों का हंगामा

    बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में पेट दर्द की समस्या को लेकर भर्ती महिला को गलत इंजेक्शन लगाए जाने से गर्भपात हो गया, जिससे परिजनों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने गलती से किसी और मरीज की जगह गर्भवती महिला को इंजेक्शन लगा दिया।

    इंजेक्शन लगते ही शुरू हुई ब्लीडिंग

    कोटा क्षेत्र के करगीकला गांव की 24 वर्षीय गर्भवती गिरजा साहू को पेट दर्द की शिकायत पर सिम्स लाया गया था। भर्ती होने के बाद उसे इंजेक्शन दिया गया, जिसके कुछ देर बाद ही उसे तेज ब्लीडिंग होने लगी और उसका गर्भपात हो गया।

    गलत पहचान के कारण हुई गलती

    गिरजा का आरोप है कि अस्पताल में कविता नाम की एक अन्य महिला भर्ती थी, जो आठ महीने की गर्भवती थी और उसके गर्भ में शिशु की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे विशेष इंजेक्शन देने का निर्देश दिया था, लेकिन स्टाफ ने गलती से गिरजा को बुलाकर उसे इंजेक्शन लगा दिया। जब डॉक्टरों को इस लापरवाही का पता चला, तो उन्होंने स्टाफ को फटकार लगाई।

    डॉक्टरों का बचाव, कहा- सही इलाज किया

    स्त्री रोग विभाग की एचओडी डॉ. संगीता जोगी ने लापरवाही से इनकार करते हुए कहा कि गिरजा का इलाज उसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर किया गया था। उन्होंने दावा किया कि समय पर इलाज न मिलने पर महिला की जान भी जा सकती थी। मामले की जांच के आश्वासन के साथ अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को शांत कराया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…

    May 12, 2026

    छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद

    May 12, 2026

    नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध युवक…

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.