Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»अर्नब से शिंदे तक… कुणाल कामरा के 5 बड़े विवाद, एयरलाइंस भी लगा चुकी है बैन
    राष्ट्रीय

    अर्नब से शिंदे तक… कुणाल कामरा के 5 बड़े विवाद, एयरलाइंस भी लगा चुकी है बैन

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    कुणाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कॉमेडियन कुणाल कामरा का विवादों से पुराना नाता रहा है। इस बार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद वह फिर सुर्खियों में हैं। शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इससे पहले, रविवार रात शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उस स्टूडियो में तोड़फोड़ की, जहां कामरा का शो शूट किया गया था। आइए जानते हैं कुणाल कामरा के सबसे बड़े विवादों के बारे में।

    भाविश अग्रवाल से टकराव

    ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल और कुणाल कामरा के बीच सोशल मीडिया पर कई बार बहस हो चुकी है। भाविश ने एक बार ओला गीगाफैक्ट्री की तस्वीर साझा की थी, जिसके जवाब में कामरा ने सर्विस सेंटर में खड़े खराब ओला स्कूटरों की तस्वीर पोस्ट कर सवाल उठाए। इस पर भाविश ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर इतनी चिंता है, तो आकर मदद करें, नहीं तो चुप रहें।

    वीएचपी से विवाद

    2022 में गुरुग्राम में होने वाले कुणाल कामरा के शो को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के विरोध के कारण रद्द कर दिया गया था। इसके बाद कामरा ने वीएचपी पर निशाना साधते हुए खुद को उनसे बड़ा हिंदू बताया और खुला पत्र लिखकर नाथूराम गोडसे की निंदा करने की चुनौती दी।

    अर्नब गोस्वामी के साथ भिड़ंत

    2020 में इंडिगो फ्लाइट में कुणाल कामरा की पत्रकार अर्नब गोस्वामी से मुलाकात हुई, जहां उन्होंने गोस्वामी की पत्रकारिता पर सवाल उठाए और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। गोस्वामी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन इसके बाद इंडिगो ने कामरा पर छह महीने का प्रतिबंध लगा दिया। एयर इंडिया, स्पाइसजेट और गोएयर ने भी उन्हें अनिश्चितकाल के लिए बैन कर दिया।

    पीएम मोदी का मॉर्फ्ड वीडियो विवाद

    मई 2020 में कामरा ने पीएम मोदी की जर्मनी यात्रा के दौरान एक वीडियो मॉर्फ कर सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने एक बच्चे के गाए गाने को हटाकर फिल्म पीपली लाइव के गाने महंगाई डायन खाए जात है से बदल दिया। बच्चे के पिता की आपत्ति और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर कामरा को यह वीडियो हटाना पड़ा।

    सुप्रीम कोर्ट पर विवादित टिप्पणी

    कामरा ने 2020 में सुप्रीम कोर्ट को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने अपने शो बी लाइक में सुप्रीम कोर्ट को ब्राह्मण-बनिया का बताया था, जिसके चलते उनके खिलाफ अवमानना याचिका दायर हुई। इसके अलावा, अर्नब गोस्वामी को जमानत मिलने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मिडिल फिंगर दिखाते हुए तस्वीर साझा की, जिसे अटॉर्नी जनरल ने अपमानजनक और अश्लील करार दिया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही की अनुमति दी थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…

    May 5, 2026

    निशांत कुमार की ‘सद्भाव’ यात्रा, बिगड़ रहा जदयू का आपसी प्रेम?…

    May 5, 2026

    राघव चड्ढा के राष्ट्रपति भवन से निकलते ही पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रपति से मिले, हलचल तेज

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.