Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»अपराध: रतनपुर महामाया मंदिर कुंड में 30 कछुओं की मौत, जाल में फंसकर दम तोड़ा
    छत्तीसगढ़

    अपराध: रतनपुर महामाया मंदिर कुंड में 30 कछुओं की मौत, जाल में फंसकर दम तोड़ा

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    कछुओं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर: रतनपुर स्थित महामाया मंदिर कुंड के किनारे 30 कछुए मृत अवस्था में पाए गए, जो जाल में फंसे हुए थे। इस घटना के सामने आते ही हड़कंप मच गया। कछुओं की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। वन विभाग ट्रस्ट के सहयोग से मामले की जांच कर रहा है।

    मंगलवार सुबह एक शख्स ने मृत कछुओं को देखकर ट्रस्ट को सूचना दी, जिसके बाद यह खबर तेजी से फैल गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने कुंड में जाल डाला होगा, जिसमें कछुए फंस गए और उन्हें वहां छोड़ दिया गया।

    अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

    वन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद रतनपुर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, और मौके पर भीड़ जमा हो गई। वन विभाग ने कछुओं को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    बाहर से लाकर कछुए फेंकने की आशंका

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया कि कछुओं की मौत तीन से चार दिन पहले हो चुकी थी। इससे यह संदेह बढ़ गया है कि किसी ने बाहर से मृत कछुओं को लाकर कुंड के किनारे रख दिया होगा। जांच दल अब इस पहलू की भी जांच कर रहा है। मामले में कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद है, और पोस्टमार्टम के बाद कानन पेंडारी में मृत कछुओं का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    बिसरा जांच के लिए जबलपुर भेजा जाएगा

    बिलासपुर वनमंडल के डीएफओ सत्यदेव शर्मा ने कहा कि यह एक गंभीर घटना है और इसकी गहराई से जांच की जा रही है। कछुओं के बिसरा सैंपल एकत्र किए गए हैं, जिन्हें बुधवार को लैब जांच के लिए जबलपुर भेजा जाएगा।

    बंद मिला कुंड का सीसीटीवी कैमरा

    जांच टीम ने जब कुंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने की कोशिश की तो पता चला कि वे बंद पड़े हैं। यह स्थिति ट्रस्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। हालांकि, कुछ अन्य कैमरों की फुटेज अभी देखी जानी बाकी है, जिससे जांच में मदद मिल सकती है।

    सुरक्षाकर्मियों की भूमिका पर सवाल

    महामाया मंदिर ट्रस्ट की ओर से वहां निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, लेकिन इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। यह उनकी जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़ा करता है, क्योंकि उनका मुख्य कार्य ही मंदिर और परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा

    May 12, 2026

    “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”

    May 12, 2026

    दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.