Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बिलासपुर के 1,008 भक्त रामलला के दर्शन के लिए पांच अप्रैल को रवाना होंगे।
    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर के 1,008 भक्त रामलला के दर्शन के लिए पांच अप्रैल को रवाना होंगे।

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    रामलला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्य बिंदु:

    • पुलिस मैदान से भक्तों का दल अयोध्या के लिए रवाना होगा।
    • 21 एसी बसों से भक्तों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी।
    • भोजन से लेकर विश्राम तक की संपूर्ण व्यवस्था की गई है।बिलासपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर 5 अप्रैल को अयोध्या धाम के दिव्य दर्शन के लिए भव्य यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में 1,008 राम भक्त आस्था और उत्साह के साथ शामिल होंगे, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

      यात्रा संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में मंगलवार को यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। भक्तों की सुविधा के लिए एक दिशा-निर्देश भी जारी किया गया। हंसा विहार स्थित कार्यालय में हुई बैठक में विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए 21 एसी बसों की व्यवस्था की गई है। साथ ही, यात्रा के दौरान भोजन, जलपान और विश्राम स्थलों की भी विशेष व्यवस्था की गई है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भक्तों को भगवान श्रीराम के दिव्य दर्शन कराना है।

      बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद

      इस बैठक में समिति के सदस्य और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से रामप्रताप सिंह, रौशन सिंह, त्रिभुवन सिंह, एके कंठ, रिंकू मित्रा, मुकेश झा, हरिशंकर कुशवाहा, सागर साहू, सनद पटेल, संतोष सिंह, संतोष चौहान, अभिषेक साहू, संजय द्विवेदी, सन्नी गिरि, जयदीप घोष, चंद्रकिशोर, शैलेन्द्र सिंह, शुभम राय, अशोक पाण्डेय, सूरज कौशिक, अजित पंडित, उचित सूद, राकेश राय, वैनकट नायडू, राजीव अग्रवाल, निभा दास, भाग्यलक्ष्मी, निहारिका त्रिपाठी, नितिन श्रीवास्तव, राजकुमार जैसवानी, योगेश बोले और रूपेश कुशवाहा बैठक में मौजूद रहे।

      यात्रा का कार्यक्रम

      • 5 अप्रैल दोपहर 1 बजे पुलिस ग्राउंड से बसें अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगी।
      • रात्रि भोजन की व्यवस्था अंबिकापुर में की गई है, जिसके लिए 45 मिनट का समय निर्धारित है।
      • अंबिकापुर से बस सीधे प्रयागराज पहुंचेगी, जहां भक्त सुबह 5 बजे पहुंचेंगे।
      • प्रयागराज में दैनिक क्रिया और संगम स्नान के बाद, सुबह 6:30 बजे बसें अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगी।
      • यदि कोई यात्री देरी करता है और बस छूट जाती है, तो उसे अपने स्वयं के साधन से अयोध्या पहुंचना होगा।
      • प्रयागराज से निकलते ही बस में नाश्ते के पैकेट वितरित किए जाएंगे।

      प्रयागराज में निकलेगी पदयात्रा

      6 अप्रैल को रामनवमी के दिन दोपहर भोजन के बाद सूर्या पैलेस होटल से 1,008 श्रद्धालु पीला वस्त्र धारण कर प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए मंदिर प्रस्थान करेंगे। शाम 7 बजे होटल में आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, इसके बाद रात्रि भोजन और फिर वापसी यात्रा प्रारंभ होगी। सभी भक्तों को अपनी निर्धारित बस में ही यात्रा करनी होगी, अन्य बस में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।

      भक्तों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

      • सभी भक्तों को भगवा वस्त्र धारण कर 5 अप्रैल की सुबह 10 बजे पुलिस मैदान में पहुंचना होगा।
      • भक्तों को अपनी ओरिजनल पावती और आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा।
      • आई कार्ड का वितरण सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक ही किया जाएगा।
      • ओरिजनल पावती जमा करने पर ही आई कार्ड एवं अन्य सामग्री का पैकेट मिलेगा।
      • बस में प्रवेश के लिए आधार कार्ड और आई कार्ड अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा।
      • सभी भक्तों को बस इंचार्ज के दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा।

      इस भव्य तीर्थ यात्रा के माध्यम से भक्तों को भगवान श्रीराम के दिव्य दर्शन करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…

    May 14, 2026

    घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान

    May 14, 2026

    10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.