Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जॉब-एजुकेशन»UP Board Result 2025: कब जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट? पूरी हो चुकी है कॉपियों की जांच
    जॉब-एजुकेशन

    UP Board Result 2025: कब जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट? पूरी हो चुकी है कॉपियों की जांच

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    UP Board Result
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की सभी कॉपियों का मूल्यांकन तय समयसीमा के भीतर पूरा कर लिया है। बुधवार को राज्य के चार शेष केंद्रों पर अंतिम कॉपियों की जांच के साथ यह प्रक्रिया समाप्त हुई। बता दें कि कॉपियों की जांच प्रक्रिया 19 मार्च को शुरू हुई थी और 2 अप्रैल तक चली। इस दौरान राज्यभर के 261 मूल्यांकन केंद्रों पर लगभग 2.96 करोड़ कॉपियों की जांच की गई। शिक्षकों ने ईद का दिन छोड़कर कुल 14 दिनों में यह कार्य पूरा किया।

    कब आएंगे रिजल्ट?

    अब बोर्ड परिणाम तैयार करने में जुट गया है। पिछले साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया गया था। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, इस बार मूल्यांकन समय पर पूरा हो जाने के चलते अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि इस साल परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक मात्र 13 दिनों में संपन्न हो गई थीं।

    सख्त निगरानी में हुई कॉपियों की जांच

    बोर्ड ने कॉपियों की जांच के लिए बेहतरीन प्रबंधन किया। कक्षा 10वीं की 1,63,22,248 कॉपियों की जांच के लिए 84,122 परीक्षकों के साथ 8,473 उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए थे। वहीं 12वीं की 1,33,71,607 कॉपियों की जांच के लिए 50,601 परीक्षक और 5,471 उप प्रधान परीक्षक तैनात किए गए। पूरी प्रक्रिया की निगरानी प्रयागराज मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों से ऑनलाइन कंट्रोल रूम के जरिए की गई ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

    कैसे और कहां चेक करें रिजल्ट?

    छात्र अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं:

    1. वेबसाइट के होमपेज पर जाएं और कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
    2. अब अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
    3. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर आप अपनी मार्कशीट की कॉपी सेव कर सकते हैं।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    गुजरात में हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती के लिए 20 मई तक करें अप्लाई

    May 5, 2026

    क्‍या आप जानते हैं कि देश का सबसे छोटा रेलवे स्‍टेशन कौन सा है और ये कहां पर है?स्‍टेशन के नाम की रोचक कहानी… 

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग मेंस का नया टाइम-टेबल: अब जून में होगी परीक्षा…

    May 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.