Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    • बेटे की बारात से पहले पिता की दर्दनाक मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं!
    • रोड रोलर ने पिता-बेटी को कुचला, व्यक्ति की मौत, AIIMS में भर्ती ‘मन्नत’ जिंदगी के लिए जूझ रही…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में बाघों की सुरक्षा के लिए बाघ मित्र योजना लागू होगी, सरकार ने हाई कोर्ट में पेश किया जवाब
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में बाघों की सुरक्षा के लिए बाघ मित्र योजना लागू होगी, सरकार ने हाई कोर्ट में पेश किया जवाब

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    बाघों
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बाघों और हाथियों जैसे संरक्षित वन्यजीवों की लगातार मौत के मामलों को लेकर हाई कोर्ट गंभीर है। मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा की डिवीजन बेंच में मामले की सुनवाई हुई।

    इस दौरान राज्य सरकार की ओर से उप महाधिवक्ता शशांक ठाकुर ने जवाबी शपथपत्र पेश किया, जिसमें वन विभाग द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई। शपथपत्र में यह भी बताया गया कि 17 मार्च को इस मुद्दे पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें बाघों की सुरक्षा और संरक्षण पर गहन चर्चा की गई। बाघों की लगातार हो रही मौतों को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश के बाघ मित्र मॉडल का अध्ययन किया गया।

    इस अध्ययन के तहत छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ वन विभाग अधिकारियों की टीम ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न बाघ अभयारण्यों और वहां के सीमावर्ती गांवों का दौरा किया। उन्होंने यूपी के सफल प्रयासों को समझा और अब छत्तीसगढ़ में भी इसी मॉडल के तहत बाघ मित्र योजना लागू करने की तैयारी है।

    इस योजना का उद्देश्य मानव-बाघ संघर्ष को कम करना और वन्यजीवों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। गौरतलब है कि 8 नवंबर 2024 को कोरिया जिले के गुरु घासीदास नेशनल पार्क के पास एक बाघ का शव मिला था, जिसमें नाखून, दांत और आंख गायब थे, जिससे इसे शिकार की घटना माना गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि नहीं हुई और बीमारी को संभावित कारण बताया गया।

    इस घटना पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा था, “जंगल और वन्यजीव नष्ट हो रहे हैं, अब बचा क्या?” कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह वन्यजीवों के संरक्षण के लिए अब तक किए गए ठोस प्रयासों का हलफनामा पेश करें। पिछले हलफनामे में राज्य सरकार ने वन्यजीवों के संरक्षण के लिए उठाए गए उपायों का विवरण दिया था। इस मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई 2025 को होगी।

    I prefer this response
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं

    May 9, 2026

    ​सुशासन तिहार: घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी,ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार…

    May 9, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.