Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»Chhattisgarh IAS Transfers: छत्तीसगढ़ में 11 जिलों के कलेक्टरों का तबादला, 41 आईएएस अधिकारियों के बदले गए प्रभार
    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh IAS Transfers: छत्तीसगढ़ में 11 जिलों के कलेक्टरों का तबादला, 41 आईएएस अधिकारियों के बदले गए प्रभार

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    कलेक्टरों
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर (Chhattisgarh Collector Transfer): छत्तीसगढ़ सरकार ने सुशासन तिहार के अवसर पर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए बड़े फेरबदल किए हैं। राज्य सरकार ने 41 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है और 11 जिलों के कलेक्टरों की नियुक्ति की है। इनमें से कई अधिकारियों को पहली बार कलेक्टर बनने का अवसर मिला है।

    नई कलेक्टर पदस्थापना:

    • कुणाल दुदावत – दंतेवाड़ा के नए कलेक्टर
    • मयंक चतुर्वेदी – रायगढ़ जिले के कलेक्टर
    • संजय कन्नौजे – सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर
    • नूपुर राशि पन्ना – कोंडागांव की कलेक्टर
    • संजय अग्रवाल – बिलासपुर के कलेक्टर
    • कुंदन कुमार – मुंगेली के कलेक्टर
    • इंद्रजीत चंद्रावल – खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्टर
    • दिव्या उमेश मिश्रा – बालोद के कलेक्टर
    • जन्मेजय महोबे – जांजगीर-चांपा के कलेक्टर
    • सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे – राजनांदगांव के कलेक्टर

    कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें पूर्व बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को गृह निर्माण मंडल का आयुक्त, रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग का संचालक, और पूर्व सारंगढ़ कलेक्टर धर्मेश साहू को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

    2005 बैच के आईएएस अधिकारी टोपेश्वर वर्मा को राजस्व मंडल का अध्यक्ष और 2011 बैच के जितेंद्र कुमार शुक्ला को जल जीवन मिशन का मिशन संचालक नियुक्त किया गया है। इन बदलावों को सुशासन तिहार के दौरान शासन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना:

    • टोपेश्वर वर्मा – अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर
    • जनक प्रसाद पाठक – विशेष सचिव, वन विभाग
    • शिखा राजपूत तिवारी – आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा व आयुष का अतिरिक्त प्रभार
    • डॉ. प्रियंका शुक्ला – संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन
    • किरण कौशल – प्रबंध संचालक, मार्कफेड व नागरिक आपूर्ति निगम
    • अवनीश कुमार शरण – आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश व गृह निर्माण मंडल
    • सुनील कुमार जैन – आयुक्त, बिलासपुर संभाग
    • केडी कुंजाम – सदस्य, राजस्व मंडल, बिलासपुर
    • कार्तिकेय गोयल – संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम व उपभोक्ता संरक्षण विभाग
    • सारांश मित्तर – आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग
    • पदुम सिंह एल्मा – संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग
    • रमेश कुमार शर्मा – विशेष सचिव, गृह विभाग
    • धर्मेश कुमार साहू – विशेष सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
    • जीतेंद्र कुमार शुक्ला – मिशन संचालक, जल जीवन मिशन
    • रिमिजियुस एक्का – संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास
    • रजत बंसल – संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग
    • तारण प्रकाश सिन्हा – आयुक्त मनरेगा व संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण
    • इफ्फत आरा – अपर संभागीय आयुक्त, रायपुर व दुर्ग संभाग
    • जगदीश सोनकर – प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम
    • डॉ. संतोष कुमार देवांगन – आयुक्त, उच्च शिक्षा व प्रबंध संचालक रूसा
    • ऋतुराज रघुवंशी – संचालक, लोक शिक्षण, एससीईआरटी
    • विजय दयाराम के. – संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण
    • राहुल देव – संचालक, कृषि एवं संयुक्त सचिव, कृषि विभाग
    • दीपक कुमार अग्रवाल – नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग
    • अरविंद कुमार एक्का – संयुक्त सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन
    • संतन देवी जांगड़े – संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
    • सुखनाथ अहिरवार – सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग व संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग
    • आकाश छिकारा – उप सचिव, पर्यावरण एवं आवास विभाग, सीईओ, आरडीए
    • चंद्रकांत वर्मा – संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं व सीईओ, राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी
    • अजय कुमार अग्रवाल – प्रबंध संचालक, राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार

    यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य के शासन और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

    August 5, 2026

    विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)

    August 5, 2026

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.