Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, इन शेयरों ने एक साल में किया मालामाल
    • Akshay Kumar ने करवाई Vision Correction सर्जरी, ये प्रोसीजर हो रहा है आम
    •  कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार!
    • अमेरिकी राष्ट्रपति के व्हाइट हाउस में गूंजे वैदिक मंत्र, विश्व के लिए हुआ शांति पाठ
    • बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने मारी बाजी? ‘राजा शिवाजी’ से ‘दादी की शादी’ तक
    • AC रिमोट के इस बटन को करते हैं न करें नजरअंदाज, यही बचाता है बिजली बिल
    • राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस में प्लेऑफ को दावा मजबूत करने की जंग…
    • मासिक कृष्ण जन्माष्टमी आज, पीछे छिपा आध्यात्मिक विज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»गर्मी से राहत: सरकार ने 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की
    छत्तीसगढ़

    गर्मी से राहत: सरकार ने 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    ग्रीष्मकालीन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश पहले की अपेक्षा जल्द शुरू करने का फैसला लिया है। अब यह अवकाश 25 अप्रैल 2025 से 15 जून 2025 तक प्रभावी रहेगा, जबकि सामान्यतः यह अवकाश 1 मई से शुरू होता था। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने इस वर्ष पांच दिन पहले ही छुट्टियों की घोषणा की है। यह निर्णय प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों में लागू होगा। हालांकि, यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए है—शिक्षकों को अपनी उपस्थिति स्कूल में दर्ज करानी होगी।

    रायपुर में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। गर्म हवा के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित है, ऐसे में सरकार के इस फैसले से करीब 60 लाख बच्चों को बड़ी राहत मिली है।

    मीडिया की रिपोर्टिंग से जागा शासन, लिया गया संज्ञान
    इस विषय पर मीडिया हाउस नईदुनिया ने सरकार का ध्यान आकर्षित किया था। अपनी रिपोर्ट में नईदुनिया ने बताया था कि भीषण गर्मी में बच्चे झुलसती दोपहर में स्कूल जाने को मजबूर हैं, जिससे अभिभावकों और शिक्षकों में चिंता व्याप्त है। रिपोर्ट के अनुसार, एकल पाली वाले स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित हो रहे थे, जबकि दो पालियों वाले स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई सुबह 7 से 11 बजे तक और हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी कक्षाएं 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चल रही थीं। इस व्यवस्था के चलते करीब एक हजार स्कूलों के लगभग पांच लाख छात्रों को लू के बीच स्कूल जाना पड़ रहा था।

    नईदुनिया की जनहित में की गई चेतावनी और रिपोर्टिंग का असर स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जब सरकार ने तत्परता से संज्ञान लेते हुए राहतभरा निर्णय लिया। अब छात्र गर्मी से सुरक्षित रहेंगे और अवकाश के दौरान रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग ले सकेंगे।

    मुख्यमंत्री की अपील: सतर्क रहें, छुट्टियों का भरपूर आनंद लें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से छात्रों के लिए संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसी कारण सभी शासकीय और गैर शासकीय स्कूलों में 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। सभी बच्चों से आग्रह है कि वे तेज धूप से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, घर पर सुरक्षित रहें और रचनात्मक गतिविधियों के साथ छुट्टियों का आनंद लें।”

    गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ग्रीष्मकालीन अवकाश को जल्द घोषित करने की मांग की थी। संगठन ने तर्क दिया था कि बच्चों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है और इस तरह की गर्मी में स्कूल संचालन खतरनाक साबित हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना अधिवक्ता पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर…

    May 9, 2026

    सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    May 9, 2026

    मत्स्य पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान,आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन करना हुआ आसान…

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.