Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, इन शेयरों ने एक साल में किया मालामाल
    • Akshay Kumar ने करवाई Vision Correction सर्जरी, ये प्रोसीजर हो रहा है आम
    •  कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार!
    • अमेरिकी राष्ट्रपति के व्हाइट हाउस में गूंजे वैदिक मंत्र, विश्व के लिए हुआ शांति पाठ
    • बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने मारी बाजी? ‘राजा शिवाजी’ से ‘दादी की शादी’ तक
    • AC रिमोट के इस बटन को करते हैं न करें नजरअंदाज, यही बचाता है बिजली बिल
    • राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस में प्लेऑफ को दावा मजबूत करने की जंग…
    • मासिक कृष्ण जन्माष्टमी आज, पीछे छिपा आध्यात्मिक विज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»रायपुर के दिनेश मिरानिया को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दी गई अंतिम विदाई
    छत्तीसगढ़

    रायपुर के दिनेश मिरानिया को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दी गई अंतिम विदाई

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    पहलगाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर (Pahalgam Terror Attack): कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए समता कॉलोनी निवासी दिनेश मिरानिया अग्रवाल को अंतिम विदाई देने के लिए रायपुर शहर के लोग भारी संख्या में जुटे। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया जाएगा।

    दिनेश का पार्थिव शरीर बुधवार रात करीब 9:30 बजे उनके निवास स्थान पर लाया गया। शव देखते ही परिवारजन फूट-फूटकर रो पड़े। यह दृश्य देखकर मोहल्ले के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके। बेटे शौर्य और बेटी लक्षिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जबकि पत्नी नेहा गश खाकर बेहोश हो गईं। रिश्तेदारों ने उन्हें किसी तरह संभाला।

    सैकड़ों लोगों की उमड़ी भीड़
    अंतिम दर्शन के लिए दिनेश का पार्थिव शरीर बॉक्स में रखा गया था। निवास स्थान के बाहर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी। इससे पहले एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक राजेश मूणत और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

    एयरपोर्ट पर भी दिनेश की पत्नी बेहोश हो गई थीं, जिन्हें अचेत अवस्था में वाहन से घर लाया गया। घर पहुंचते ही माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया और हर आंख नम हो गई। समता कॉलोनी स्थित उनके घर में देर रात तक लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचते रहे।

    धर्म पूछकर मारी गई गोली
    दिनेश के भाई मनीष मिरानिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि आतंकवादियों ने दिनेश से पहले उनका धर्म पूछा और जैसे ही उन्होंने ‘हिंदू’ कहा, उन्हें गोली मार दी गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना अधिवक्ता पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर…

    May 9, 2026

    सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    May 9, 2026

    मत्स्य पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान,आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन करना हुआ आसान…

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.