Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    • 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
    • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»रात में चूजों को बाहर छोड़ने पर भड़का पति, गुस्से में पत्नी की कर दी हत्या
    छत्तीसगढ़

    रात में चूजों को बाहर छोड़ने पर भड़का पति, गुस्से में पत्नी की कर दी हत्या

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    चूजों
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के चिल्हाटी थाना अंतर्गत ग्राम मुंजाल से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने महज मुर्गी के चूजों को लेकर हुए मामूली विवाद में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वजह बस इतनी थी कि पत्नी ने रात में चूजों को बाड़े में बंद करने की बजाय बाहर छोड़ दिया था।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका प्रेमकुंवर ध्रुवे (40) अपने पति छन्नूराम ध्रुवे (49), बेटी शशिकला और दामाद के साथ एक ही घर में रहती थी। मंगलवार की शाम को आरोपी शराब पीकर घर लौटा और चूजों को लेकर पत्नी से बहस करने लगा। छन्नूराम चाहता था कि चूजों को रात में सुरक्षित बाड़े में रखा जाए, लेकिन पत्नी ने उन्हें खुले में छोड़ दिया था, जिससे वह भड़क उठा।

    कहासुनी के बाद मामला कुछ समय के लिए शांत हो गया और सभी ने खाना खाकर सोने चले गए। लेकिन रात करीब 2 से 3 बजे के बीच, जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे, तब छन्नूराम ने कुल्हाड़ी उठाकर अपनी पत्नी के सिर पर पहला हमला कर दिया। यह वार इतना जोरदार था कि प्रेमकुंवर की कोई चीख तक सुनाई नहीं दी। इसके बाद उसने गले पर भी हमला किया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

    हत्या के बाद आरोपी उसी कमरे में आराम से सोता रहा, जैसे कुछ हुआ ही न हो। सुबह बेटी शशिकला की नींद खुली तो उसने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में देखा और तुरंत अपने पति व आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    चिल्हाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर एफएसएल टीम को बुलाया गया और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी छन्नूराम को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन

    May 6, 2026

    श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार

    May 6, 2026

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.