Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
    • मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»अगर बारिश से रद्द हुआ RCB vs CSK मुकाबला, तो किस टीम को होगा फायदा और किसे उठाना पड़ेगा नुकसान?
    खेल

    अगर बारिश से रद्द हुआ RCB vs CSK मुकाबला, तो किस टीम को होगा फायदा और किसे उठाना पड़ेगा नुकसान?

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    RCB vs CSK
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईपीएल 2025 का 52वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 3 मई को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। लेकिन इस बहुप्रतीक्षित मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो मुकाबले के दौरान बारिश होने की संभावना है, जिससे मैच प्रभावित हो सकता है। फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, खासकर इसलिए क्योंकि यह एमएस धोनी और विराट कोहली के बीच आईपीएल का आखिरी मुकाबला हो सकता है। ऐसे में सभी की यही उम्मीद है कि बारिश इस मैच का मजा न बिगाड़े।

    हालांकि, इस मैच से पहले फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगर बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो गया, तो इसका असर पॉइंट्स टेबल पर कैसा पड़ेगा? दरअसल, अगर मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। इससे सबसे बड़ा नुकसान आरसीबी को होगा, क्योंकि जीत की स्थिति में वह प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से आगे बढ़ सकती थी। वहीं सीएसके पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, और जीत से उन्हें सिर्फ अंकतालिका में थोड़ी बढ़त ही मिलेगी। आरसीबी ने अपने पिछले पांच में से चार मैच जीते हैं और टीम शानदार फॉर्म में है। ऐसे में अगर यह मुकाबला खेला जाता है और आरसीबी जीतती है, तो टीम टॉप-2 में भी जगह बना सकती है।

    मौसम की बात करें तो Accuweather के अनुसार शाम 7 से 9 बजे के बीच बारिश होने की प्रबल संभावना है। हालांकि, चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम बेहतरीन है। यदि कट-ऑफ टाइम से पहले बारिश रुक जाती है, तो फैंस को कम से कम 5-5 ओवर का रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर थामेगी तिरंगा…

    September 18, 2026

    भारत ने तीसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की अपने नाम

    September 18, 2026

    Rinku Singh-Priya Saroj Marriage: 4 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी सपा सांसद

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.