Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»विराट कोहली के सामने बड़ा मौका, सिर्फ 51 रन बनाकर तोड़ देंगे डेविड वॉर्नर का बड़ा रिकॉर्ड
    खेल

    विराट कोहली के सामने बड़ा मौका, सिर्फ 51 रन बनाकर तोड़ देंगे डेविड वॉर्नर का बड़ा रिकॉर्ड

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    विराट कोहली
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली ने कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, चाहे वो सबसे ज्यादा रन हों या सबसे ज्यादा 50+ स्कोर। अब कोहली एक और बड़ी उपलब्धि के बेहद करीब हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज, 3 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में नया इतिहास रच सकते हैं। इस मैच में कोहली के निशाने पर डेविड वॉर्नर का एक बड़ा रिकॉर्ड होगा।

    दरअसल, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल डेविड वॉर्नर के नाम है, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 26 पारियों में 1134 रन बनाए हैं। अब विराट कोहली इस रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 51 रन दूर हैं। अगर कोहली आज के मैच में 51 या उससे ज्यादा रन बना लेते हैं, तो वह यह कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे।

    कोहली का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्रदर्शन भी शानदार रहा है। उन्होंने अब तक सीएसके के खिलाफ 34 आईपीएल मुकाबलों में 37.37 की औसत और 125.46 की स्ट्राइक रेट से 1084 रन बनाए हैं, जिसमें 9 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 90 रन है। ऐसे में अगर आज उनका बल्ला चलता है, तो वॉर्नर का रिकॉर्ड टूटना लगभग तय है।

    आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:

    • 1134 रन – डेविड वॉर्नर बनाम पंजाब किंग्स (26 पारियां)
    • 1130 रन – विराट कोहली बनाम दिल्ली कैपिटल्स (30 पारियां)
    • 1104 रन – विराट कोहली बनाम पंजाब किंग्स (34 पारियां)
    • 1093 रन – डेविड वॉर्नर बनाम केकेआर (28 पारियां)
    • 1084 रन – विराट कोहली बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (34 पारियां)
    • 1083 रन – रोहित शर्मा बनाम केकेआर (35 पारियां)
    • 1057 रन – शिखर धवन बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (29 पारियां)

    कोहली के पास सुनहरा मौका

    विराट कोहली अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ 1100 से ज्यादा रन बनाए हैं – दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ। अब वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी इस आंकड़े को छूने से सिर्फ 16 रन दूर हैं। अगर वह यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो यह उन्हें आईपीएल इतिहास का और भी बड़ा रिकॉर्डधारी बना देगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    भारत ने तीसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की अपने नाम

    September 18, 2026

    Rinku Singh-Priya Saroj Marriage: 4 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी सपा सांसद

    September 16, 2026

    क्रिकेट बोर्ड नहीं, इस शख्स की वजह से बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से हटा, जांच में बड़ा खुलासा

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.