Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»PBKS Vs LSG: ओह नहीं! 27 करोड़ रुपये की हुई बर्बादी, ऋषभ पंत के फ्लॉप शो से संजीव गोयनका का चेहरा उतरा
    खेल

    PBKS Vs LSG: ओह नहीं! 27 करोड़ रुपये की हुई बर्बादी, ऋषभ पंत के फ्लॉप शो से संजीव गोयनका का चेहरा उतरा

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    PBKS Vs LSG
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में बल्ले से लगातार फ्लॉप नजर आ रहे हैं, और उनका प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लखनऊ को 37 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें और भी कम हो गई हैं। इस मैच में लखनऊ को 237 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन पंत ने फिर से निराश किया। नंबर-4 पर बैटिंग करने उतरे पंत ने 17 गेंदों पर सिर्फ 18 रन बनाए और जल्दी आउट हो गए। पंत के आउट होने के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका का रिएक्शन देखने लायक था। वे अपनी निराशा को छिपा नहीं पाए और उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

    Wait… what just happened? 😲

    Bat in the air, ball in the fielder’s hands… Rishabh Pant’s dismissal had it all 👌

    Updates ▶ https://t.co/YuAePC273s#TATAIPL | #PBKSvLSG pic.twitter.com/Q74gb4Lpu4

    — IndianPremierLeague (@IPL) May 4, 2025

    Sanjiv Goenka Reaction after pant’s wicket ☠️
    Pant dismissed for 18 from 17 balls.#LSGVSPBKS#PBKSvsLSG pic.twitter.com/Eo6X1YyTMe

    — Manu (@fourdays1985) May 4, 2025


    आईपीएल 2025 ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदे गए ऋषभ पंत अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। 11 मैचों में पंत ने 12 की औसत और 99 की स्ट्राइक रेट से केवल 128 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में पंत जिस तरह से आउट हुए, उसने सभी को चौंका दिया। पारी के 8वें ओवर में अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज अजमतुल्लाह उमरजई की शॉट ऑफ लेंथ गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजने के प्रयास में पंत का बल्ला हाथ से छूट गया और शशांक सिंह ने उनका कैच लपक लिया। पंत के इस तरीके से आउट होते हुए देख संजीव गोयनका की आंखें चौड़ी हो गईं और उनका चेहरा गुस्से से भरा हुआ था, हालांकि उन्होंने अपने इमोशंस को काबू में रखा। उनकी इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    चेन्नई में तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम से जुड़े हर्षित राणा

    June 19, 2026

    वर्ल्ड कप के दूसरे ही मैच में भारत को लगा ‘बड़ा झटका’, अचानक मैदान से बाहर हुई मैच विनर खिलाड़ी

    June 18, 2026

    FIFA 2026 : बेल्जियम और मिस्र का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त, आत्मघाती गोल से बेल्जियम की हुई वापसी

    June 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.