Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»India-Pak Tension Impact: एयरपोर्ट पर विजिटर्स की एंट्री पर रोक, रेलवे पुलिस हाई अलर्ट पर
    छत्तीसगढ़

    India-Pak Tension Impact: एयरपोर्ट पर विजिटर्स की एंट्री पर रोक, रेलवे पुलिस हाई अलर्ट पर

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर (India Pak War News): भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के चलते देशभर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है, और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी इससे अछूती नहीं रही।

    शहर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर एहतियातन विजिटर्स की एंट्री पर तत्काल रोक लगा दी गई है। वहीं, रेलवे स्टेशनों पर भी रेलवे पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

    केंद्र की एडवाइजरी के बाद बढ़ी सतर्कता
    गृह मंत्रालय द्वारा देशभर के एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत रायपुर एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा को मजबूत किया गया है। हालांकि यह एक घरेलू हवाई अड्डा है, इसलिए उड़ानों पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। यात्रियों की आवाजाही सामान्य है, लेकिन अब उन्हें परिजनों या आगंतुकों से एयरपोर्ट परिसर के बाहर ही मिलना होगा।

    एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग की अपील की है। एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुसार, यह निर्णय केंद्र द्वारा जारी हाई अलर्ट के बाद लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि तनावपूर्ण माहौल का फायदा असामाजिक तत्व उठा सकते हैं, ऐसे में किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए यह कदम जरूरी था। यह प्रतिबंध अस्थायी है और हालात सामान्य होते ही हटा लिया जाएगा।

    रेलवे स्टेशनों पर भी कड़ा पहरा
    सिर्फ एयरपोर्ट ही नहीं, रायपुर के रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर यात्रियों के सामान की जांच तेज कर दी गई है, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी संयुक्त रूप से गश्त कर रहे हैं और यात्रियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.